Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीमा पर तल्खी के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक! पाकिस्तानी मंत्री को निमंत्रण भेजकर बढ़ाई शहबाज सरकार की धड़कनें

India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित संस्थानों से बातचीत के बाद ही SCO बैठक में शामिल होने पर अंतिम फैसला लेगा.

India Pakistan Diplomatic Relations: भारत की ओर से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है. इस आमंत्रण के बाद अब पाकिस्तान की तरफ से इस पर अपनी प्रतिक्रिया सामने आई है.

भारत द्वारा एसआईओ के तहत आयोजित होने वाले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के संस्कृति मंत्री को निमंत्रण भेजा गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने न्योता मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस पर विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. पिछले साल के सैन्य तनाव के बाद से यह कूटनीतिक रूप से एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है.

पाकिस्तान को मिला भारत का आधिकारिक न्योता

भारत इस महीने के आखिर में एक खास सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (सभ्यता संवाद मंच) का आयोजन करने जा रहा है. संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इस आयोजन को कर रहे हैं, जिसके तहत पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है. पिछले साल के सैन्य टकराव के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने पाकिस्तान के किसी वरिष्ठ मंत्री को अपने देश में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.

क्या आया पाकिस्तान की तरफ से जवाब?

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में पुष्टि की है कि उन्हें भारत से यह निमंत्रण मिल चुका है. हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक अपनी सहभागिता को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. इस्लामाबाद का कहना है कि इस बैठक में शामिल होने को लेकर देश का नेतृत्व और संबंधित संस्थान आपसी बातचीत के बाद ही आखिरी निर्णय लेंगे.

तनावपूर्ण माहौल के बीच कूटनीतिक पहल

यह न्योता ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच पिछले साल हुए सैन्य टकराव और आतंकी हमलों के बाद से रिश्ते काफी तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. भारत ने हमेशा से आतंकवाद और उसे मिलने वाली फंडिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. ऐसे में SCO के इस मंच पर पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर कूटनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें-कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital