Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है. जानिए DA बढ़ोतरी, एरियर और बोनस से जुड़ी पूरी जानकारी.

Yogi government's Diwali gift

योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. कर्मचारियों को इसका फायदा नवंबर माह के वेतन में मिलना शुरू हो जाएगा.

जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी मिलेगा

सरकार की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार, जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक की अवधि का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एरियर के रूप में कर्मचारियों को दिया जाएगा. हालांकि यह राशि सीधे हाथ में नहीं मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा की जाएगी.

लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ

यह फैसला केवल राज्य कर्मचारियों तक सीमित नहीं है. सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा. ऐसे में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए इस बार की दिवाली आर्थिक तौर पर ज्यादा खुशियां लेकर आई है.

पहले भी बोनस का ऐलान कर चुकी है सरकार

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस की घोषणा की थी. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 15 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ देने का फैसला किया गया था. पात्र कर्मचारियों के लिए अधिकतम 6,908 रुपये तक बोनस निर्धारित किया गया है.

बोनस भुगतान को लेकर भी खास व्यवस्था

सरकार के निर्देश के मुताबिक बोनस की कुल राशि में से 25 प्रतिशत हिस्सा नकद दिया गया, जबकि शेष 75 प्रतिशत रकम कर्मचारियों के GPF खाते में जमा की गई. वहीं 31 मार्च 2026 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके या 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले पात्र कर्मचारियों को बोनस की पूरी राशि नकद दिए जाने का प्रावधान रखा गया है.

ये भी पढ़ें-योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

दैनिक वेतनभोगियों को भी राहत

सरकार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस फैसले के दायरे में रखा है. इनके लिए अधिकतम 1,184 रुपये तक बोनस की व्यवस्था की गई है. DA बढ़ोतरी और बोनस, दोनों फैसलों से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital