Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जा रहा है. जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग.

Aaj Ka Panchang 10 November

Aaj Ka Panchang 10 November

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: आज 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जा रहा है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा आज ही मनाई जा रही है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से गोवर्धन पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन इंद्र देव के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था और ब्रजवासियों को भारी बारिश से बचाया था. तभी से कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा चली आ रही है.

आज मंगलवार का दिन भी है, जो हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं आज का पंचांग, गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और दिन के शुभ-अशुभ समय.

आज सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:29 बजे
  • चंद्रोदय: सुबह 7:34 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 5:56 बजे

आज का पंचांग

  • दिन: मंगलवार
  • तिथि: कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, दोपहर 2:01 बजे तक
  • अगली तिथि: द्वितीया
  • चंद्र राशि: वृश्चिक
  • शक संवत: 1948
  • विक्रम संवत: 2083
  • सूर्य की स्थिति: दक्षिणायन
  • ऋतु: शरद
  • व्रत-त्योहार: अन्नकूट, गोवर्धन पूजा और बलि पूजा

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा के लिए सुबह का समय शुभ माना गया है. आज पूजा का प्रातःकालीन मुहूर्त सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक रहेगा.

गोवर्धन पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक

इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया जा सकता है.

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:05 बजे से 5:53 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:31 बजे से 5:57 बजे तक
  • अमृत काल: रात 12:13 बजे से 11 नवंबर की सुबह 1:58 बजे तक

दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर: सुबह 9:22 बजे से 10:44 बजे तक
  • लाभ: सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
  • अमृत: दोपहर 12:05 बजे से 1:26 बजे तक
  • शुभ: दोपहर 2:47 बजे से शाम 4:09 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक
  • यमगंड: सुबह 9:23 बजे से 10:44 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 12:06 बजे से 1:27 बजे तक
  • सावधानी का समय: शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल और अन्य अशुभ समय में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital