Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू

जम्मू के गोल गुजराल स्थित रंजीतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खेत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का गुब्बारा बरामद हुआ. जानिए पुलिस जांच का पूरा अपडेट.

pakistani pia balloon found in jammu

किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी 'PIA' लिखा बैलून

जम्मू के सीमावर्ती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के लोगो और चिह्न वाला संदिग्ध बैलून पड़ा मिला. यह घटना जम्मू के गोल गुजराल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रंजीतपुर गांव की है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

सुबह करीब 9 बजे किसान के खेत में दिखा गुब्बारा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे रंजीतपुर (गोल गुजराल) निवासी कृपाल सिंह के पुत्र मंजीत सिंह अपने खेतों में गए थे. इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर पड़े एक बड़े रंगीन गुब्बारे पर पड़ी, जिस पर हवाई जहाज की आकृति बनी हुई थी तथा अंग्रेजी में ‘PIA’ और उर्दू में पाकिस्तान से जुड़े शब्द अंकित थे. गुब्बारे के पिछले हिस्से (टेल) पर चांद-तारे का निशान भी बना हुआ है. संदिग्ध वस्तु देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, हर एंगल से हो रही जांच

सूचना पर पहुंची जम्मू पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर उसकी बारीकी से जांच की. प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संदिग्ध सामग्री संलग्न नहीं पाई गई है, लेकिन सीमा पार से हवा के रुख के साथ ऐसे गुब्बारों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने को लेकर सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गुब्बारा सीमा पार से उड़कर यहां तक कैसे पहुंचा.

यह भी पढ़िए: 600 पार पहुंचा AQI तो पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा ठीकरा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital