Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अंडमान-निकोबार बैंक घोटाला मामले में पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा की होटल और सेमी-सबमरीन जहाज जब्त

अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी ने पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा से जुड़ी 121.35 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें होटल और दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज भी शामिल हैं.

ED Attaches Assets Worth 121 Crore in Andaman Cooperative Bank Scam Kuldeep Rai Sharma
Edited by Vaibhav Gupta

Andaman Cooperative Bank Scam: अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा और कस दिया है. जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद और बैंक के तत्कालीन उपाध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा से जुड़ी करीब 121.35 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. जब्त की गई संपत्तियों में जॉय ग्रैंड होटल की जमीन और इमारत, क्रोएशिया से मंगाए गए दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज, कीमती भूखंड और तीन बैंक खातों में जमा रकम शामिल है.

कागजों पर बनाई 23 फर्जी कंपनियां

ईडी ने यह जांच अंडमान-निकोबार पुलिस के क्राइम एंड इकोनॉमिक ऑफेंस थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुलदीप राय शर्मा ने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और अपने करीबियों के साथ मिलकर बैंकिंग नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं. आरोपियों ने कागजों पर 23 ऐसी शेल (फर्जी) कंपनियां खड़ी कीं, जिनका असल में कोई कामकाज ही नहीं था. इनमें अपने परिचितों को डमी डायरेक्टर बनाया गया और इनमें से 21 कंपनियों के नाम पर करीब 301.50 करोड़ रुपये के भारी-भरकम लोन पास कर दिए गए. बाद में 18 कंपनियों के लगभग 271 करोड़ रुपये के लोन डूब गए और एनपीए (NPA) बन गए.

घोटाले के पैसे से खरीदे विदेशी जहाज

जांच एजेंसी के मुताबिक, लोन की इस रकम को नकद निकालकर या अलग-अलग खातों में घुमाकर परिवार और सहयोगियों के नाम पर जमीन व होटल खरीदे गए. क्रोएशिया से करीब 2.11 करोड़ रुपये में आयात किए गए दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज भी इसी घोटाले की देन हैं. हालांकि ये जहाज ‘मेसर्स अंडमान एस्केपेड्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर रजिस्टर्ड थे, लेकिन ईडी का दावा है कि इन्हें असल में पूर्व सांसद के लिए ही खरीदा गया था. इसके लिए एक फर्जी कंपनी ‘मेसर्स हेडे हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज’ के नाम पर लिए गए फर्जी लोन का इस्तेमाल हुआ था.

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में ईडी अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता लगा चुकी है. इससे पहले भी एजेंसी पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा, बैंक के तत्कालीन एमडी के. मुरुगन और होटल कारोबारी संजय लाल समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:  NCRB Prison Data 2024: देश की जेलों में 75% से ज्यादा कैदी बिना सजा के काट रहे वक्त, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital