Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘सैम भाई’ से लेकर ‘मिहिर भाई’: सोशल मीडिया पर आम यूजर ने मांगी दिवाली बधाई, तो क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को ‘सैम भाई’ कहकर दीवाली की बधाई दी. इसके बाद एक आम यूजर मिहिर झा के अनुरोध पर पीएम ने उन्हें भी ‘मिहिर भाई’ कहकर शुभकामनाएं दीं.

PM Modi Diwali Wishes to Sam Pitroda and X User Mihir Jha Viral Post

राजनीति में अक्सर तीखे हमलों और वैचारिक मतभेदों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक बेहद दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियासी दूरियों को दरकिनार करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को बेहद अपनेपन के साथ दीपावली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में उन्हें ‘सैम भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके साथ-सा थ उनकी पत्नी अंजना बेन के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की.

जब एक आम यूजर ने पीएम से मांगी दीवाली की बधाई

प्रधानमंत्री का यह आत्मीय संदेश सोशल मीडिया पर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया. इसी पोस्ट के नीचे मिहिर झा नाम के एक आम एक्स यूजर ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी, अगर आप सैम पित्रोदा को हैप्पी दीवाली बोल सकते हैं, तो हमें भी विश कर दीजिए.’

यूजर के इस प्यारे से अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बिना देर किए बेहद गर्मजोशी से जवाब दिया. उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘आपको भी हैप्पी दीवाली मिहिर भाई. आपके लिए यह त्योहारी सीजन और आने वाला साल बेहद शानदार रहे.’ पीएम मोदी के इस सहज और मिलनसार अंदाज की इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है.

सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया था ‘गुजराती मित्र’

दरअसल, पीएम मोदी की यह शुभकामना सैम पित्रोदा के उस हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को बेहद मधुर बताया था. एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा था कि राजनीतिक विचारधारा और नजरिए को लेकर उनके पीएम मोदी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वे एक बेहतरीन इंसान, अच्छे वक्ता और मेहनती नेता हैं.

पित्रोदा ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि वे अपनी पत्नी के साथ गुजरात में कई बार पीएम मोदी के घर जा चुके हैं और वहां उन्हें हमेशा बेहद प्यार और सम्मान मिला है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि विचारों की लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन वे आज भी पीएम मोदी के साथ बैठकर डिनर कर सकते हैं और हंसी-मजाक कर सकते हैं. हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बीजेपी लगातार कांग्रेस और पित्रोदा पर विदेशी ताकतों से जुड़े होने के आरोप लगा रही है, जिन्हें पित्रोदा सिरे से खारिज कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital