Bharat Express DD Free Dish

सड़क पर बिखरे शव: असम के काजीरंगा छात्रों से भरी गाड़ी और ट्रक में भिड़ंत, ट्रैवलर के परखच्चे उड़े

Assam Road Accident: असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जोरहाट से आ रही कॉलेज के छात्रों से भरी ट्रैवलर गाड़ी की एक कंटेनर ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

assam-kaziranga-road-accident-traveller-container-truck-golaghat

Assam Road Accident: असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे-27 पर एक बहुत ही भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, जोरहाट से आ रही यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के साथ आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर से हुई इस भयानक दुर्घटना में कम से कम 10 से 12 लोगों की जान जाने की आशंका है, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है.

कॉलेज के छात्र थे सवार, मची चीख-पुकार (Assam Kaziranga road accident)

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ट्रैवलर गाड़ी में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र और छात्राएं शामिल थीं. टक्कर इतनी जबरदस्त और भीषण थी कि ट्रैवलर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई. हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

घायलों को कोहोरा अस्पताल में कराया गया भर्ती (Traveller and container truck collision Assam)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए. गंभीर रूप से घायल और अहत यात्रियों को तुरंत नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल (Kohora Model Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: जाकिर नाइक पर फिर चला अमित शाह का चाबुक, IRF पर हो गया एक्शन; जानें कारण

प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. लगातार मृतकों के पहचान की कोशिश का जा रही है. साथ ही साथ आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन घायलों के लिए पुख्ता इलाज की व्यवस्था कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read