Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

13 साल का वनवास खत्म…! आज रात 12 बजे मचेगा गेमिंग की दुनिया में सबसे बड़ा तहलका, रिलीज हो रहा है GTA 6

Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. भारतीय गेमर्स के लिए इसका डिजिटल अनलॉक टाइम रात 12 बजे (12:00 AM IST) निर्धारित है.

GTA 6 Release Date & Time

GTA 6 Release Date India: गेमिंग की दुनिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक दिन आखिरकार आ गया है. रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) का बहुप्रतीक्षित ओपन-वर्ल्ड गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) कल यानी 19 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ होने जा रहा है. साल 2013 में आए GTA 5 के पूरे 13 साल बाद गेमिंग लवर्स का यह लंबा इंतज़ार खत्म होने वाला है.

बता दें अगर आप भी इस महागेम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो आज रात की नींद भूल जाइए, क्योंकि हम आपको भारत में इसकी रिलीज़ टाइमिंग, कीमत, कहानी और प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी हर एक जरूरी बात बताने जा रहे हैं.

कितने बजे रिलीज होगा GTA 6?(GTA 6 Release Date & Time)

दरससल रॉकस्टार गेम्स ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को भारतीय समयानुसार आधी रात (12:00 AM IST) से लाइव कर दिया जाएगा. यानी जिन गेमर्स ने इस गेम को पहले से प्री-लोड (Pre-load) कर लिया है, वे आज रात घड़ी की सुई 12 पर पहुंचते ही वाइस सिटी की सड़कों पर उतर सकेंगे. इसके विशाल मैप और दमदार ग्राफिक्स के कारण गेम का डाउनलोड साइज करीब 150GB से 180GB के आसपास रखा गया है.

किन प्लेटफॉर्म्स पर चलेगा गेम?

लॉन्च के समय GTA 6 का मजा सिर्फ लेटेस्ट जनरेशन के कंसोल पर ही लिया जा सकेगा. इसे फिलहाल PlayStation 5 (PS5) और Xbox Series X|S के लिए जारी किया जा रहा है, जबकि पुराने PS4 या Xbox One कंसोल पर यह नहीं चलेगा. वहीं, PC और मोबाइल पर गेम खेलने वालों को अभी झटका लग सकता है, क्योंकि कंपनी ने इसके PC वर्जन की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

रॉकस्टार गेम्स के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो इसका PC वर्जन अगले साल यानी 2027 में आ सकता है. इसके अलावा यह गेम Android या iOS मोबाइल फोन के लिए बिल्कुल उपलब्ध नहीं है, इसलिए इंटरनेट पर मौजूद किसी भी फर्जी या ‘Free APK’ लिंक से सावधान रहें.

भारत में कितनी रहेगी GTA 6 की कीमत?(GTA 6 Price in India)

भारत में इस प्रीमियम गेम को दो मुख्य एडिशन में लॉन्च किया गया है. इसके स्टैन्डर्ड एडीसन की अनुमानित कीमत ₹5,999 रखी गई है, जबकि इन-गेम बोनस और खास आइटम्स वाले डीलक्स संस्करण के लिए गेमर्स को ₹7,999 से ₹8,999 तक खर्च करने होंगे. बता दें इसे PlayStation Store, Xbox Store और प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन गेमिंग स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

बोनी एंड क्लाइड’ जैसी खतरनाक जोड़ी

इस बार गेम की कहानी अमेरिका के फ्लोरिडा से प्रेरित काल्पनिक राज्य लियोनिडा (Leonida) और फैंस की ऑल-टाइम फेवरेट वाइस सिटी (Vice City) में सेट की गई है. गेमिंग इतिहास में पहली बार इस सीरीज में एक महिला मुख्य किरदार लूसिया कैमिनोस (Lucia Caminos) को शामिल किया गया है, जिनका साथ दूसरे मुख्य किरदार जेसन डुवाल (Jason Duval) दे रहे हैं. दोनों की यह कहानी मशहूर क्राइम जोड़ी ‘बोनी एंड क्लाइड’ से प्रेरित है.

वाइस सिटी के चमकते समुद्र तटों से लेकर घने जंगलों तक इसका मैप GTA 5 से कई गुना बड़ा है, और नए RAGE इंजन की वजह से मौसम का बदलना व सड़कों पर लोगों का व्यवहार बिल्कुल असली दुनिया जैसा अहसास कराता है.

यह भी पढ़ें: रोमानिया से भारत लाया जा रहा यूक्रेनी नागरिक, 11% साप्ताहिक रिटर्न का लालच देकर की थी करोड़ों की ठगी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism