Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पीएम मोदी की पहल से आई खुशहाली, कोरबा की महिलाओं ने लखपति बनकर रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा की 108 महिलाएं पीएम मोदी की ‘लखपति दीदी’ पहल से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं.

Chhattisgarh-Balrampur-Lakhpati-Didi-Tomato-Farming-PM-Modi

देश की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की महिलाएं जमीन पर साकार कर रही हैं. जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा और आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिख रही हैं. कभी अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली ये महिलाएं अब टमाटर और अन्य सब्जियों की खेती के जरिए अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना रही हैं.

18 स्व-सहायता समूहों की 108 महिलाओं ने बदली तस्वीर

ग्राम पतरापारा और आसपास के इलाके में संचालित 18 स्व-सहायता समूहों की कुल 108 महिलाएं टमाटर की खेती से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं. इन महिलाओं ने अपने खेतों और बाड़ियों को आजीविका का मुख्य केंद्र बना लिया है. टमाटर के साथ-साथ वे मिर्च, सेम और गोभी जैसी मौसमी सब्जियों का भी भरपूर उत्पादन कर रही हैं. समूह की महिलाओं के मुताबिक, बाड़ियों में लहलहा रही टमाटर की फसल से एक सीजन में प्रत्येक महिला को तीन से चार लाख रुपये तक की आमदनी होने की पूरी संभावना है.

20 हजार की शुरुआती मदद से शुरू हुआ सफर

स्व-सहायता समूह की सदस्य सोनिया ने बताया कि वे वर्ष 2017 से इस समूह से जुड़ी हुई हैं. उन्हें समूह से 20 हजार रुपये मिले थे, जिससे उन्होंने टमाटर की खेती शुरू की. इसी तरह एक अन्य सदस्य जागेश्वरी ने बताया कि 20-20 हजार रुपये की राशि मिलने के बाद उन्होंने भी टमाटर उगाना शुरू किया.

ये भी पढ़ें: किन लोगों को आंवला खाने से पहले बरतनी चाहिए सावधानी?

शुरुआत में 20 से 25 ट्रे टमाटर निकल रहे हैं, जिन्हें मंडी में बेचा जाता है. अब तक कई लाख रुपये के टमाटर की बिक्री हो चुकी है और खेतों में अभी काफी फसल बाकी है. वहीं, तीन ग्राम पंचायतों में कामकाज संभालने वाली स्व-सहायता समूह की सदस्य सावित्री शांडिल्य ने जानकारी दी कि उनके समूह से जुड़ी महिलाएं अब तक लगभग 500 से 600 ट्रे टमाटर बेच चुकी हैं.

परिवार की आर्थिक धुरी और सफल उद्यमी बनीं महिलाएं

खेती से होने वाली इस बेहतरीन आमदनी ने इन महिलाओं के जीवन और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है. इनमें से अधिकांश महिलाएं अब ‘लखपति दीदी’ बनने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं, जबकि अन्य महिलाएं भी तेजी से इसी लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं. अब ये महिलाएं बच्चों की अच्छी शिक्षा, घरेलू जरूरतों और परिवार के अन्य खर्चों में महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान दे रही हैं, और केवल सहयोगी के बजाय स्वयं आय अर्जित करने वाली सफल उद्यमी के रूप में उभरी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism