Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कूनो नेशनल पार्क में किलकारी, सीएम यादव ने कहा- पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सफलता

कूनो नेशनल पार्क में शुक्रवार को चार स्वस्थ शावकों को जन्म हुआ. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

Kuno-National-Park-Four-New-Cheetah-Cubs-Born

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने शुक्रवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया है.

भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर हुई 62

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है. खास बात यह है कि इनमें से 43 चीतों ने भारत की धरती पर ही जन्म लिया है. सीएम ने कहा कि चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम आज एक उल्लेखनीय उदाहरण बन चुका है.

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता और मध्य प्रदेश के लिए विशेष गर्व का विषय बताया. मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है.

कूनो की सफलता के बाद अन्य अभयारण्यों में भी बसाने की तैयारी तेज

एशिया में लगातार खत्म हो रहे चीतों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए चुना गया था. लगभग चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के पहले दल को छोड़ा था, जिसके बाद और भी चीते यहां लाए गए.

ये भी पढ़ें: महामना की बगिया में काशी नरेश की अमिट छाप, BHU के मालवीय भवन में लगा चित्र; योगदान को किया गया याद

धीरे-धीरे यहां की जलवायु चीतों के अनुकूल और मददगार साबित हुई, जिससे दक्षिण एशिया में विलुप्त होती यह प्रजाति एक बार फिर अस्तित्व में आ गई है. कूनो नेशनल पार्क में चीतों की पुनर्स्थापना का प्रयोग सफल रहने के बाद अब राज्य के गांधी-सागर और नौरादेही अभयारण्य में भी चीतों को बसाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism