Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिल्ली में मंत्री, बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक; अवैस रजा के बारे में क्या पता चला?

Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक अवैस रजा को पकड़ा है. यह पाकिस्तान के जरनवाली का रहने वाला है. सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी है.

BSF Samba Sector operation

Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार सुबह जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में की गई. पकड़े गए पाकिस्तानी युवक की पहचान 20 वर्षीय अवैस रजा के रूप में हुई है. फिलहाल बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है.

सुबह 7:30 बजे हरापीर पुल के पास पकड़ा गया अवैस रजा

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों ने शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अरनिया सेक्टर के एक अग्रिम (फॉरवर्ड) गांव में हरापीर पुल के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. शुरुआती जांच में अवैस रजा के बारे में यह प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं:

कहां का रहने वाला है: अवैस रजा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित जरनवाली का निवासी है.

तलाशी में क्या मिला: अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है.

पूछताछ का मकसद: सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने सीमा की बाड़ कैसे पार की और भारतीय क्षेत्र में आने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

अनजाने में सीमा पार करने पर क्या होता है प्रोटोकॉल?

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) या नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घने कोहरे, जंगली इलाके, मवेशियों को चराने या रास्ता भटक जाने के कारण कई बार सीमावर्ती इलाकों के नागरिक अनजाने में सीमा पार कर जाते हैं. भारतीय सेना (LoC पर) या बीएसएफ व स्थानीय पुलिस (IB पर) ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ और बैकग्राउंड की जांच करती हैं.

फ्लैग मीटिंग के जरिए वापसी

यदि जांच में यह साबित हो जाता है कि व्यक्ति का कोई गलत इरादा नहीं था और वह गलती से सीमा पार आ गया था, तो भारतीय अधिकारी हॉटलाइन या फ्लैग मीटिंग के जरिए पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क कर कुछ ही दिनों में उसे वापस सौंप देते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism