Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ट्रेड फेयर में दिखा महिलाओं के हुनर का जलवा, आजमगढ़ की ढाई लाख की साड़ी से लेकर झारखंड के स्टार्टअप तक खास आकर्षण

India International Trade Fair: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में आजमगढ़ की कतान सिल्क साड़ियां और झारखंड की महिला उद्यमियों के स्टार्टअप आकर्षण का केंद्र बने हैं. यहां पारंपरिक कारीगरी से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और जनजातीय आभूषणों तक की झलक देखने को मिल रही है.

trade-fair-women-entrepreneurs-azamgarh-silk-saree

ट्रेड फेयर में दिखा महिलाओं के हुनर का जलवा

India International Trade Fair: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इस बार महिलाओं के हुनर, उद्यम और आत्मनिर्भरता की खास झलक देखने को मिल रही है.यहां एक तरफ उत्तर प्रदेश पवेलियन में आजमगढ़ की कतान सिल्क साड़ियां महिलाओं का ध्यान खींच रही हैं, तो दूसरी तरफ झारखंड पवेलियन में महिला उद्यमियों के स्टार्टअप स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश पवेलियन में आजमगढ़ की हाथ से बनी कतान सिल्क साड़ियां खास आकर्षण बनी हुई हैं. इनकी खूबसूरती, खास डिजाइन और बारीक कारीगरी ग्राहकों को पसंद आ रही है.इन साड़ियों की शुरुआती कीमत करीब 1 हजार रुपये है. जबकि सबसे महंगी साड़ी की कीमत ढाई लाख रुपये तक है.

खास बात यह है कि ग्राहकों की पसंद के मुताबिक साड़ियों को कस्टमाइज भी किया जाता है. एक साड़ी तैयार करने में करीब डेढ़ से दो महीने का समय लगता है. बताया जा रहा है कि कई अभिनेत्रियां भी आजमगढ़ की इन साड़ियों की मुरीद हैं.

झारखंड पवेलियन में महिलाओं के हुनर को मिल रहा कारोबार

वहीं झारखंड पवेलियन में महिलाओं के हुनर को कारोबार में बदलने की पहल देखने को मिल रही है. यहां पलाश की ओर से लगाए गए स्टॉल पर ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स, जैविक खाद्य पदार्थ, जंगली शहद, जीरा फूल चावल, अचार और मसालों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके साथ ही पारंपरिक जनजातीय आभूषण और हस्तशिल्प के सामान भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

खुद कमान संभाल रही महिलाएं

इन स्टॉल की खास बात यह है कि महिलाएं खुद इनकी कमान संभाल रही हैं. अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों के दम पर वे स्टार्टअप के जरिए उत्पादों को बाजार तक पहुंचा रही हैं और उन्हें नई पहचान दिला रही हैं.

ये भी पढ़ें- बिजली बिल नहीं भरा तो जब्त हो रहे मोटर पंप और बाइक, सिंगरौली में बकायेदारों के दफ्तर-मकानों पर लगाए ताले

भारत मंडपम में लगे इस ट्रेड फेयर में एक तरफ आजमगढ़ की पारंपरिक कारीगरी का हुनर देखने को मिल रहा है, तो दूसरी तरफ झारखंड की महिलाएं अपने स्टार्टअप के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism