Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उसके मोबाइल से संदिग्ध WhatsApp चैट मिली हैं. सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी और पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन की आशंका की जांच की जा रही है.

meerut-ubaid-arrested-jammu-kashmir-terror-link

जम्मू-कश्मीर का वांटेड क्रिमिनल उजेद उर्फ उबैद गिरफ्तार

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ में कोतवाली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के वांटेड क्रिमिनल उजेद उर्फ उबैद को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी में शामिल होने का शक है. शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी गैंग से तार जुड़े होने की आशंका भी सामने आई है.

पुलिस की गिरफ्त में आए उजेद के मोबाइल फोन से कई व्हाट्सएप चैट मिली हैं. बताया जा रहा है कि उजेद जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए आतंकी साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था. इन चैट्स और संपर्कों के आधार पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं.

मेरठ पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस भी उजेद उर्फ उबैद को गिरफ्तार करने के लिए मेरठ आई थी, लेकिन उस समय उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी. अब मेरठ कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Ubaid Arrested Meerut

पकड़े गए क्रिमिनल ने मेरठ और आसपास के जिलों की सूचना भी जम्मू कश्मीर के आतंकी साजिद को मुखिया कराई थी. पिछले कुछ दिनों पहले यूपीएस एटीएस और सहारनपुर पुलिस ने भी मेरठ में दबिश दी थी, लेकिन उसे दौरान उबेद मेरठ में नहीं था .

संदिग्ध चैट से होगा आतंकी नेटवर्क का खुलासा

उजेद की गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसे अपने साथ ले जाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम मेरठ रवाना हो गई है. सुरक्षा एजेंसियां आरोपी के मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों, संदिग्ध चैट और आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संपर्कों की जांच में जुटी हैं. मामले में आगे की पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

संदिग्ध थी जुबेर की गतिविधियां

जम्मू कश्मीर के संदिग्ध वांटेड जुबेर उर्फ जुबैद उर्फ उबेद की गिरफ्तारी के बाद मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि मेरठ के बनियापाड़ा निवासी जुबैद उर्फ उबेद उर्फ जुबेर की गतिविधियां संदिग्ध थी. इसका संपर्क संदिग्ध आतंकी संगठनों से मिलने पर जम्मू कश्मीर के बाहुफोर्ट थाने में FIR दर्ज हुई थी, तभी से यह वांछित चल रहा था.

ये भी पढ़ें- 21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने आगे कहा कि मेरठ पुलिस भी इसकी तलाश में जुटी थी. आज इस वांटेड क्रिमिनल को मेरठ के बनिया पड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इससे कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप चैट बरामद हुई है अभी विस्तार से पूछताछ की जा रही है .

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism