Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब तलब

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी की ओर से दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. कोर्ट 1 दिसंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. हालही में कोर्ट ने मामले में शामिल सभी 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक तौर पर आरोप तय किया था.

कोर्ट आज से डेली सुनवाई कर रहा है. कोर्ट ने जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है. उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरूरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे, मनीषा संजय हवलदार और शेषराव बजरंग सूर्यवंशी शामिल है. ये सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में है.

इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत में 20000 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है. इससे पहले जांच एजेंसी ने जुलाई महीने में अपनी पहली चार्जशीट पेश की थी, जिसपर अदालत ने 12 अगस्त को संज्ञान लिया था. इससे पहले सीबीआई ने राऊज एवेन्यु कोर्ट को बताया था कि लातूर स्थित कोचिंग सेंटर संचालक शिवराज मोटेगांवकर ने एनटीए पैनल में शामिल केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी से पेपर लीक करवाने के लिए 5 लाख रुपए दिए थे.

NEET-UG पेपर लीक केस में लातूर कनेक्शन ने बढ़ाई जांच एजेंसी की चिंता

सीबीआई का दावा था कि यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश का हिस्सा था और इसमें कई लोग शामिल थे. इतना ही नहीं लातूर में रेणुकाई केमेस्ट्री क्लासेज चलाने वाले शिवराज मोटेगांवकर ने अपने बेटे को कुलकर्णी की कोचिंग क्लास में दाखिला दिलवाया था, जहां से उन्हें लीक किया गया प्रश्नपत्र मिला. जांच एजेंसी का आरोप है कि मोटेगांवकर को ये सवाल पी. वी. कुलकर्णी से मिले थे. जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के उस पैनल का हिस्सा थे जिसने नीट-यूजी 2026 का प्रश्नपत्र तैयार किया था.

सीबीआई ने शिवराज मोटेगांवकर की ओर से दायर जमानत याचिका पर कोर्ट द्वारा दाखिल जवाब में यह चौकाने वाला खुलासा किया था. सीबीआई ने अपने जवाब में बताया था कि आरोपी ने कुलकर्णी की क्लास में मिले सवालों के आधार पर हाथ से नोट्स भी तैयार किए थे. सीबीआई ने उसके मोबाइल फोन की जांच में 36 तस्वीरें बरामद की, जिनमें केमिस्ट्री के कुल 132 हाथ से लिखे सवाल पाए गए.

सीबीआई का दावा है कि इनमें से 111 सवाल एनटीए द्वारा तैयार किए गए नीट-यूजी 2026 के मास्टर क्वेशन सेट से मेल खाते है.

एजेंसी का कहना है कि ये नोट्स कथित तौर पर कुलकर्णी की केमेस्ट्री क्लास में दिए गए सवालों के आधार पर तैयार किए गए थे. मोबाइल के डेटा विश्लेषण से पता चला कि ये तस्वीरें 3 मई को होने वाली परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले ही खींच ली गई थी. एजेंसी ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपी के मोबाइल से बरामद नोट खुद शिवराज मोटेगांवकर की हैंडराइटिंग में हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism