Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जानिए क्या हैं नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल से होने वाले नए बदलाव, आपकी जेब पर पड़ने वाला है असर

अप्रैल का महीना कई नई नीतियों और बदलावों के साथ दस्तक देने वाला है। अगले महीने की शुरआत से ही नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। जिसके साथ कई नियम भी बदलने वाले हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। इन नियमों में बदलावों का प्रस्ताव फरवरी में पेश किए गए बजट में दिया गया था। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में क्या बड़े बदलाव आने वाले हैं –

सैलरी लेने वाले कर्मचारियों के टीडीएस में आयेगी कमी

अगर आप भी नौकरी पेशा हैं और सैलरी कमाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अप्रैल से लागू होने वाले नए टैक्स नियम के अनुसार, आपका टीडीएस कम कटेगा। जी हां, अगर आप टैक्सपेयर हैं और आपकी टैक्सेबल इनकम 7 लाख रुपए से कम है तो आपको टीडीएस देने की कोई जरूरत नहीं है।

पैन कार्ड हो जाएगा इनैक्टिव

31 मार्च, 2023 से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना ज़रूरी है। अगर अपने ऐसा नहीं किया तो आपका पैन कार्ड अप्रैल 1 से इनैक्टिव हो जाएगा और आपको 10,000 रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है। संशोधित इनकम टैक्स एक्ट में इस परिवर्तन को लागू किया है, जो आधार और पैन कार्ड को लिंक करना ज़रूरी बनाता है।

UDID होगा दिव्यंगों के लिए ज़रूरी

केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों को 17 सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए 1 अप्रैल से विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) संख्या बताना जरूरी होगा। अगर दिव्यांग लोगों के पास UDID कार्ड नहीं है तो उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ उड़ी नामांकन संख्या प्रदान करनी होगी। दिव्यांगता मामलों के डिपार्टमेंट की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक वैध UDID ​​संख्या की उपलब्धता होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र की भौतिक प्रति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

गाडियों में होने जा रही है महंगाई

ऑटो कंपनियों को BS-6 के दूसरे चरण में अपने लागतों में वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है और इससे संबंधित इंफ्लेशन के बढ़ते दबाव के कारण उन्हें अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। इसलिए, अगर आप 1 अप्रैल के बाद गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ पड़ सकता है। होंडा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों ने घोषणा की है कि वे 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा करेंगी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital