Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: “नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हरा देगी सपा, तैयारी हमारी जीतने की है… “, सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

UP Nikay Chunav: 2024 की तैयारियों को लेकर सपा नेता ने कहा कि, “हमारे सारे उम्मीदवार तय हो गए हैं, घोषणा कभी भी कर सकते हैं.”

UP Nikay Chunav

सपा नेता रामगोपाल यादव

Edited by Nitish Pandey

UP Nikay Chunav: यूपी के इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि, “नगर निकाय चुनाव में सपा भाजपा को हरा देगी. चुनाव में हमेशा जीतने के लिए तैयारी की जाती है. परिणाम इधर-उधर हो सकते हैं. सपा की तैयारी जीतने की है.”

बता दें कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर से आरक्षण की नई सूची जारी की जा चुकी है. ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस सम्बंध में पूरी जानकारी दी थी और इसी के साथ नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई थी. इसके साथ ही एक हफ्ते में आपत्ति देने का प्रस्ताव भी दिया गया था.

इसी के बाद से प्रदेश में सभी राजनीतिक दल नगर निकाय चुनाव की तैयारी में लग गए हैं. सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी इस चुनाव को लेकर अलर्ट है तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का रास्ता भी इसी नगर निकाय चुनाव से होकर ही गुजरेगा. इसीलिए कोई भी दल कमजोर तैयारी नहीं कर रही है. इसी कड़ी में रामगोपाल यादव ने ये बड़ा बयान देकर सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है. इसी के साथ सत्ता पक्ष के सामने चुनौती रख दी है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव में आरक्षण सूची जारी, देखिए कौन सी सीट किसके लिए हुई रिजर्व

मीडिया से बात करते हुए राम गोपाल यादव ने आगे कहा कि, “नगर निकाय चुनाव में हमने जीतने के लिए तैयारी की है. इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण पर सरकार घपला कर रही है. नियमानुसार आरक्षण न करने से जनता में आक्रोश बढ़ेगा और इसी वजह से अबकी बार ये हारेंगे.”

इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि भाजपा कहती है कि सपा कहीं नहीं है, इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “नाम उसी का लिया जाता है जो कहीं होता है और बीजेपी हमेशा से ही समाजवादी पार्टी का नाम लेती रही है. बीजेपी (BJP) को डर लग रहा है कि अबकी बार नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी को कहीं हरा न दे. पहले से ही सरकार आरक्षण में घपला कर रही है. अभी तक वार्डों का आरक्षण नहीं किया. नियमानुसार कुछ नहीं हो रहा है. बेनियम से करेंगे तो जनता में और आक्रोश होगा और इनका सारा आधिपत्य जनता तोड़ देगी.”

उन्होंने नगर निकाय में सपा की तैयारियों को लेकर सवाल न करने की बात कही और कहा कि “रणनीति का खुलासा नहीं किया जाता है, क्योंकि वो प्रभावी नहीं होती. साथ ही ये भी कहा कि, “अगली बार दिल्ली में अगली सरकार बीजेपी की बनेगी या नहीं बनेगी. ये उत्तर प्रदेश तय करेगा. 2024 की तैयारियों को लेकर कहा कि, हमारे सारे उम्मीदवार तय हो गए हैं, घोषणा कभी भी कर सकते हैं. इसी के साथ साथी दलों को लेकर कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है और इस पर कुछ नहीं कहा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital