Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अब इकोफ्रेंडली तरीके से होगी ZOMATO की डिलीवरी , कंपनी ने Yulu इलेक्ट्रिक बाइक से मिलाया हाथ

नए बिजनेस प्लान के अंतर्गत 25-30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर जोमैटो को डिलीवर करेगी , जिसका इस्तेमाल जोमैटो अपनी फूड डिलीवरी में करेगा

YULU ZOMATO

प्रतीकात्मक तस्वीर

Zomato –yulu पार्टनरशिप-फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (  ZOMATO  ) ने इलेक्ट्रिक बाइक ( electric bike )  शेयरिंग कंपनी YULU के साथ कांट्रैक्ट किया है. इस कांट्रैक्ट के तहत कंपनी अपने नए बिजनेस प्लान के अंतर्गत 25-30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर जोमैटो को डिलीवर करेगी , जिसका इस्तेमाल जोमैटो अपनी फूड डिलीवरी में करेगा. इसका सीधा सा मतलब ये है कि अब जोमैटो कस्टमर्स को फूड इको फ्रेडली तरीके से डिलीवर होगा. इस कांट्रैक्ट के बाद जोमैटो को दूर के इलाकों में डिलीवरी पहुंचाने में सहायता मिलेगी. वहीं Yulu ने इस बारे में बयान जारी करते हुए बताया है कि 35000 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिप्लॉय होने के बाद उम्मीद है कि 2026 तक हर साल 3 लाख ग्रीन डिलिवरी होने लगेंगी. पर्यावरण के लिहाज से भी ये काफी अच्छा होगा.

ये भी पढ़ें- 100 जिलों को निर्यात हब बनाने के लिए चुना जाएगा : DGFT

कंपनी का कहना है कि इस शुरूआत के बाद कंपनी से जुड़े डिलीवरी ब्वॉयज के पास कमाने के ज्यादा अवसर होंगे. दरअसल लगातार बढ़ते पेट्रोल – डीजल की कीमतों के बीच ये ऑप्शन ज्यादा पॉकेट फ्रेंडली है. यूलू का कहना है कि वो फ्लैक्सिबल रेंटल पैक्स की सुविधा देती है और डिलिवरी पार्टनर को ICE-पावर्ड व्हीकल्स की तुलना में ज्यादा कमाने का मौका देती है.

बढ़ेगी आय – 

आपको मालूम हो कि यूलू ( yulu ) के पास डिलिवरी इकोसिस्टम की समझ काफी अच्छी है. कंपनी के रेवेन्यू और ऑपेशन्स के हेड प्रदीप पूरानाम का कहना है कि पर्पज बिल्ट प्रोडक्ट DeX, मजबूत ऑपरेशन्स और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन्स का मौजूदा नेटवर्क और कंपनी के सॉल्यूशन्स की मदद से आय में 40 फीसदी तक का इजाफा संभव है यानि इस करार के बाद कंपनी की आय बढ़नी तय है ऐसी उम्मीद की जा रही है.

यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि जोमैटो ने हाल ही में सन मोबिलिटी के साथ करार किया है जिसके तहत कंपनी उन्हें बैट्री स्वैपिंग ( battery swaping ) फैसिलिटी देने वाली है. जोमैटो के पास फिलहाल फरवरी 2023 तक 4000 डिलिवरी पार्टनर्स हैं, और ये  डिलीवरी पार्टनर्स यूलू के ही इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी अपनी डिलीवरी प्लीट को 100 फीसदी इको फ्रेंडली करना चाहती है, और यूलू के साथ पार्टनरशिप उसी दिशा मे उठाया हुआ एक कदम है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital