Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात के AAP नेता गोपाल इटालिया पहले हुए गिरफ्तार, फिर कुछ देर बाद ही मिल गई जमानत, जानें क्या है पूरा मामला

Gopal Italia: इटालिया ने पिछले साल अगस्त में वायरल हुए वीडियो में विवादित टिप्पणी की थी. वीडियो में इटालिया को हर्ष संघवी को ‘ड्रग्स संघवी’ कहते हुए सुना जा सकता है.

gopal italia

आप नेता गोपाल इटालिया

Gopal Italia: गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल इटालिया को सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज्य के मंत्री और भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई. इटालिया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सी.आर. पाटिल के बारे में कथित मानहानिकारक टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया गया था. भाजपा कार्यकर्ता प्रताप चोडवाडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी और मामला बाद में अपराध शाखा को सौंप दिया गया था.

गुजरात आप के पूर्व प्रमुख इटालिया की गिरफ्तारी पार्टी के लिए मुसीबतों की कड़ी में एक और इजाफा है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन समेत आप के वरिष्ठ नेता फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने आबकारी शराब नीति मामले में रविवार को नौ घंटे तक पूछताछ की.

इटालिया ने पिछले साल अगस्त में वायरल हुए वीडियो में विवादित टिप्पणी की थी. वीडियो में इटालिया को हर्ष संघवी को ‘ड्रग्स संघवी’ कहते हुए सुना जा सकता है. भाजपा कार्यकर्ता प्रताप चोडवाडिया ने इटालिया के खिलाफ राज्य के मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें: UP: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवारों ने सिर में तमंचा सटाकर मारी गोली

पहले भी बयानबाजी कर चुके हैं गोपाल इटालिया

इटालिया का प्रमुख नेताओं के बारे में विवादित टिप्पणी करने का इतिहास रहा है. पिछले साल, उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. कथित तौर पर 2019 के आम चुनावों से पहले के एक वीडियो में, इटालिया को पीएम मोदी को नीच आदमी कहते हुए सुना गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital