Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बस्ती में ऑनर किलिंग,पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला

UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है..बताया जा रहा है कि जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का रहने वाला 18 साल का युवक अंकित दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था.. इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को भी थी.. एक दिन लड़की के घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और उनकी हत्या कर दी.. हत्या के बाद लड़की के परिजनों ने लड़की के शव को दफना दिया..और युवक के शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया..

मामला तब सामने आया जब एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी.. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की.. प्रारंभिक जांच के अनुसार लड़के के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं..

बस्ती के सहायक पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि.. लड़के के परिवार ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है…

लड़की के शव को कब्र से निकालने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा..इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है..हालात को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दिया गया है..उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital