Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऑटो रिक्शा चालक  ने बच्चों की जिंदगी के साथ किया खिलवाड़, केस दर्ज

बरेली में एक ऑटो रिक्शा चालक ने बच्चों की जिन्दगी खतरे में डाल दी..घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस के कान खड़े हुए ..इसके फौरन बाद ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है ..वीडियो में साफ दिख रहा था कि बच्चे ऑटो की छत पर बैठे हुए हैं। बच्चे स्कूल की यूनीफॉर्म में दिख रहे हैं,जिनकी उम्र 11 से 13 वर्ष बतायी जा रही ।

एसएचओ राजीव कुमार सिंह ने कहा, हमने एक अज्ञात  ड्राइवर को रैश ड्राइविंग के लिए बुक किया है, क्योंकि उसने बच्चों के जीवन को खतरे में डाल दिया था।सभी बच्चे स्कूल की यूनिफार्म में थे।पुलिस ने इस सिलसिले में स्कूल प्रशासन से भी बात की है.. .ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वे ऐसे ड्राइवरों को बच्चों के जीवन को खतरे में डालने की अनुमति न दें। पुलिस इस घटना को लेकर सख्ती के मूड में है और उसका कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑटो को भी जब्त कर लिया जाएगा।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital