Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नेताओं को मिली जगह

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक के कुछ मंत्री और राज्य के पार्टी नेता भी इस सूची में शामिल हैं.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं.

लिस्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रियों की एक मजबूत टीम भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करेगी. बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं.

योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ-साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी स्टार प्रचारकों के तौर पर शामिल किया गया है.

कर्नाटक में सीएम योगी की डिमांड

सीएम योगी की बात करें तो इन दिनों उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर योगी आदित्यनाथ काफी चर्चा में रहे हैं. वहीं माफियाओं के खिलाफ उनके ‘मिट्टी में मिला दूंगा’ बयान की भी काफी चर्चा रही है. बताया जा रहा है कि कर्नाटक में सीएम योगी की डिमांड बहुत ज्यादा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक में ‘यूपी मॉडल’ के सहारे बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में वे कारगर साबित होते हैं या नहीं.

साथ ही कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, पूर्व सीएम डीवी सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के कुछ मंत्री और राज्य के पार्टी नेता भी इस सूची में शामिल हैं. कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. विपक्षी कांग्रेस भी सत्ता में लौटने के प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है.

ये भी पढ़ें: ‘साबित हुआ तो दे दूंगी इस्तीफा’- TMC के राष्ट्रीय दर्जे के लिए अमित शाह को फोन करने के दावों पर बोलीं ममता बनर्जी

हालांकि, पूर्व सीएम और कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल हो जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. शेट्टार छह बार विधायक रहे हैं और ऐसे में चुनाव से पहले उनका कांग्रेस में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं जनता दल (सेक्युलर) भी तीसरी ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है. राज्य में 10 मई को मतदान होना है जबकि चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital