Bharat Express DD Free Dish

वडोदरा में दंगा होते-होते बचा, गणेश जुलूस के दौरान पथराव

गुजरात के वडोदरा शहर में गणेश जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच फसाद की नौबत आ गयी। सोमवार रात हुई इस घटना में कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने अगर फुर्ती ना दिखायी होती तो हालात बेकाबू हो सकते थे।

वडोदरा के पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सोमवार रात एक गणेश जुलूस गुजर रहा था, तभी हिंसक झड़पें शुरू होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। बताया जाता है कि एक पत्थर धार्मिक स्थल की खिड़की से टकराया जिससे खिड़की का शीशा टूट गया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़पें शुरू हो गई।सिटी थाने में दो गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

उपायुक्त युवराज सिंह जडेजा ने कहा कि जैसे ही शहर के नियंत्रण कक्ष को घटना के बारे में फोन आया, आसपास के सभी पुलिस थानों से पुलिस बल भेजा गया और तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read