Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

School Closed in UP: भीषण गर्मी के कारण यूपी के इस जिले में बंद हुए स्कूल, कई जिलों में बदल दी गई टाइमिंग

UP News: पूर्वी यूपी के गाजीपुर में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. तो वहीं कहीं 11.30 तो कहीं 12.30 से पहले स्कूलों की छुट्टी करने का आदेश दिया गया है.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

School Closed in UP: यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए छोटे बच्चों को स्कूल से राहत दी गई है, प्रदेश के कई जिलों में तो स्कूल ही बंद कर दिए गए हैं तो कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है. ताकि बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाया जाए. इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी यूपी के गाजीपुर में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. वहीं कई जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है. कहीं 11.30 तो कहीं 12.30 से पहले स्कूलों की छुट्टी करने का आदेश दिया गया है. हरदोई, वाराणसी, प्रयागराज के बाद गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है.

गाजीपुर में स्कूल बंद

गाजीपुर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने स्कूल बंद करने को लेकर बताया कि “तेज धूप और बढ़ती तेज गर्मी को लेकर जिलाधिकारी के आदेश के बाद से कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों को 21 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. यह आदेश सभी परिषदीय स्कूलों के साथ ही सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी व सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा. अवकाश के दौरान शिक्षक व कर्मचारी स्कूलों में मौजूद रहेंगे. इस आदेश को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. अगर किसी भी तरह से आदेशों की अवहेलना की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

इन जिलों के स्कूलों का बदला समय

लखनऊ से लेकर कानपुर, उन्नाव, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, प्रयागराज, हरदोई सहित जिले के तमाम स्कूलों का जिलाधिकारी ने समय बदल दिया है. जो स्कूल पहले सुबह 8 बजे से 2 बजे तक संचालित होते थे, लेकिन अब समय बदल कर सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कर दिया गया है. इस सम्बंध में कानपुर और गोरखपुर बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद सभी बोर्डों के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे. ताकि बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें- Viral Girl Seerat Naaz: “मोदी जी प्लीज मेरा स्कूल बनवा दो”, छात्रा की PM मोदी से अपील के बाद कठुआ स्कूल को नया रूप देने का काम हुआ शुरू

बता दें कि अभिभावकों ने इस समय पर भी आपत्ति जताई है. अभिभावकों और शिक्षक संघों का कहना है कि इतनी तेज गर्मी और धूप की वजह से या तो स्कूलों को बंद कर देना चाहिए या फिर सुबह 10 या 11 बजे तक ही स्कूल खोले जाने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest