Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Microsoft और Twitter में तनातनी, जानें क्या है पूरा मामला

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एडवरटाइजिंग प्रोग्राम से ट्विटर को बाहर कर दिया है. 25 अप्रैल से कंपनी का यह फैसला लागू हो  जाएगा. हालांकि

elon-musc

elon-musc

माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) और ट्विटर ( twitter ) आमने सामने  है. ट्विटर के CEO एलन मस्क ने माइक्रोसोफ्ट को लीगल कार्यवाई की धमकी दी है. मस्क ने माइक्रोसॉप्ट पर ट्विटर के डेटा का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल किया है. मस्क का ये बयान माइक्रोसोफ्ट के ट्विटर को अपने एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट न करने वाले बयान की प्रतिक्रिया के रूप में आया है. मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा है कि , ‘उन्होंने अवैध रूप से ट्विटर डेटा का उपयोग करके प्रशिक्षण दिया। अब मुकदमे का समय।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिले APPLE CEO टिम कुक, मैनुफैक्चरिंग में दोगुनी जॉब देने की कही बात

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एडवरटाइजिंग प्रोग्राम से ट्विटर को बाहर कर दिया है. 25 अप्रैल से कंपनी का यह फैसला लागू हो  जाएगा. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने ये फैसला भी एलन मस्क के प्रोग्रामिंग इंटरफेस एक्सेस के पेड किये जाने के बाद या है. ट्विटर के इस फैसले से माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स भी प्रभावित होंगे. जिसके चलते अब माइक्रोसॉफ्ट ने ट्विटर को अपने अडवटाइजिंग प्रोग्राम से बाहर कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट के एडवरटाइजिंग फीचर के जरिए एडवरटाइजर्स को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक प्लेस से मैनेज करने की फैसिलिटी देता है. यूजर्स को ट्वीट्स पर रिस्पॉन्ड करने से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन से मैसेज प्राप्त करने की फैसिलिटी मिलती थी. एडवरटाइजर्स के लिए कंपनी की सोशल मीडिया सर्विस मुफ्त में उपलब्ध थी. आपको बता दें कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है. इसकी पॉलिसीज में लगातार बदलाव किये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्यों अडानी ग्रुप के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल

आपको मालूम हो कि माइक्रोसॉफ्ट फंडेड ओपन एआई ( open ai ) को सबसे पहले एलन मस्क ( Elon Musk ) ने सपोर्ट किया था. मस्क 2018 तक ओपन एआई के को फाउंडर के तौर पर इसससे जुड़े हुए थे. लेकिन 2018 में इससे अलग होने के बाद मस्क अब अपने ऑर्टीफीशियल प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital