Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अणुब्रत मंडल की मुश्किलें बढ़ी, सीए के ठिकानों पर सीबीआई की रेड

गौतस्करी के आरोप में जेल की सजा काट रहे अणुब्रत मंडल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.. बुधवार को सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल के चार्टर्ड अकाउंटेंट, एक पार्षद और एक स्थानीय व्यवसायी के आवासों पर छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया।

दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने पार्षद विश्वज्योति बंदोपाध्याय को भी हिरासत में ले लिया।सीबीआई ने मंडल के निजी चार्टर्ड एकाउंटेंट मनीष कोठारी और बोलपुर के स्थानीय व्यवसायी सुदीप रॉय के आवासों पर भी छापेमारी की।

सीबीआई के सूत्र ने बताया कि मंडल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद  हमें बोलपुर में उनकी बेटी सुकन्या मंडल के स्वामित्व वाली दो चावल मिलों के बारे में पता चला। हमने सुकन्या के साथ एएनएम एग्रोकेम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और नीर डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड नाम की दो शेल कंपनियों की भी पहचान की है। इन प्रारंभिक निष्कर्षो पर इस तरह की छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।”

पता चला है कि सीबीआई के अधिकारियों ने अनुब्रत मंडल की दिवंगत पत्नी चोबी मंडल और उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन के नाम पर दर्ज कई संपत्तियों की भी पहचान की है।

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital