Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi School Bomb Threat: दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच, DCP बोले – “नहीं मिली कोई भी संदिग्ध चीज”

DCP साउथ ईस्ट राजेश देव ने कहा कि “सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है.

Delhi School Bomb Threat

स्कूल के बाहर बच्चे

Edited by Nitish Pandey

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है. DCP साउथ ईस्ट राजेश देव ने कहा कि “सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है. फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है. आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के पिता का फोन चुराकर सीएम योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, जानिए क्यों रची साजिश

बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल को धमकी भरा एक ईमेल मिला था कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है. इसके बाद आनन-फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई बम नहीं मिला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital