Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोनाली फोगाट हत्या कांड की तफ्तीश में तेजी, जांच में गोवा पुलिस को हरियाणा में मिले अहम सबूत

पणजी-बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच में तेजी आ रही है। हरियाणा सरकार ने हत्याकांड की जांच के लिए गोवा सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है । गृह विभाग ने गोवा के गृह सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि सोनाली फोगाट बीजेपी की नेता थीं और 2013 में  बीजेपी के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ा था।

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच करने हरियाणा आई गोवा पुलिस की एक विशेष टीम ने कुछ महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने शुक्रवार को दी।

एसपी ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर सभी प्रकार की साजिशों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सोनाली की हत्या उसके पर्सनल अस्टिेंट सुधीर सांगवान ने सुकविंदर सिंह के साथ मिलकर की थी ताकि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके और उसका राजनीतिक करियर खत्म कर सके।

सक्सेना ने कहा गोवा पुलिस की विशेष टीम जो हरियाणा गई है। उसने कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया है और सबूत इकट्ठा किए हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital