Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Reliance का कैंपा प्लान, मुथैया मुरलीधरन के साथ कारोबार के लिए मिलाया हाथ

Ceylon Beverage किसी और की नहीं बल्कि दिग्गज स्पिनर और पूर्व श्रीलंकाई प्लेयर मुथैया मुरलीधरन की कंपनी है. इस डील के तहत सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल भारत में कैंपा के लिए कैन की को-पैकिंग करेगा

RELIANCE

प्रतीकात्मक तस्वीर

Reliance Partnership with Ceylon Baverage: कैंपा को पूरे देश में फैलाने के लिए रिलायंस अलग-अलग कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रही है. इसी के मद्देनजर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपीएल) ने सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल (Ceylon Beverage) के साथ एक डील की है. Ceylon Beverage किसी और की नहीं बल्कि दिग्गज स्पिनर और पूर्व श्रीलंकाई प्लेयर मुथैया मुरलीधरन की कंपनी है. इस डील के तहत सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल भारत में कैंपा के लिए कैन की को-पैकिंग करेगा. बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की बात फाइनल हुई है. Ceylon Beverage श्रीलंका की सबसे बड़ी बेवरेज कैन और फिलिंग कंपनियों में से एक है.

ये भी पढ़ें- भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं अडानी के आधारभूत ढांचे वाले प्रोजेक्ट्स

इस तरह से Reliance को होगा फायदा-

अगर आप सोच रह हैं कि इस डील से रिलायंस को क्या फायदा तो आपको बता दें कि सीलोन बेवरेज श्रीलंका के साथ-साथ दुनिया भर में बेवरेज कंपनियों को कैंस की सप्लाई करती है. मिनरल वॉटर, एनर्जी ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, हॉट फिल जूस और कैन में फ्लेवर्ड दूध बनाने वाली कंपनियां इनके क्लाइंट्स हैं. जिन कंपनियों को साथ सीलोन बेवरेज काम करता है वो हर घंटा 48,000 से ज्यादा कैन और 34,000 बोतलो का प्रोडक्शन करती है. रिलांयस कैंपा कोला की रीच को बढ़ाना चाहती है ताकि पेप्सिको और कोकाकोला को टक्कर दी जा सके . अब सीलोन बेवरेज के साथ डील के बाद जिन कंपनियों के साथ सीलोन की पार्टनरशिप है उनमें रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एफएमसीजी कंपनी तेजी से स्मॉल और मिड साइज के डिस्ट्रीब्यूटर्स में पहुंच बढ़ा रही है. रिलायंस रिटेल ने पिछले साल कैंपा को प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से करीब 22 करोड़ रुपये में खरीदा था.

आपको मालूम हो कि सीलोन बेवरेज की स्तापना 2020 में हुई थी और सीलोन बेवरेजेज हर साल अपने प्लांट में 300 मिलियन बेवरेज कैन भरने का काम करती है. इस कंपनी की कई इंटरनेशनल, नेशनल और रीजनल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest