Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छंटनी की तैयारी में Morgan Stanley, एक बार फिर चलेगी नौकरी पर तलवार

इस तिमाही में सीनियर मैनेजर्स लगभग 3 हजार कर्मचारियों को निकालने ( fire 3000 employee ) की योजना बना रहे हैं. जिसका असर कंपनी के दुनियाभर में फैले कर्मचारियों पर पड़ेगा.

morgan-stanley

प्रतीकात्मक तस्वीर

Morgan Stanley ‘s layoff plans : जगत में छंटनी की तलवार थमने का नाम नहीं ले रही है. ने वित्त वर्ष की शुरूआत हो चुकी है और इस साल भी लगता है छंटनी जारी रहेगी. फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया ( financial services provider ) कराने वाली कंपनी मार्गन स्टैनली ( Morgan Stanley ) एक बार फिर से लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी ( Layoffs )  कर रही है. दरअसल मंदी की आशंका के चलते सौदों में दोरी हो रही है और अब इसका असर कंपनी के ऊपर दिखने लगा है. यही वजह है कि खर्चों को कम करने के लिए कंपनी ने छंटनी का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- Reliance का कैंपा प्लान, मुथैया मुरलीधरन के साथ कारोबार के लिए मिलाया हाथ 

क्यों लेना पड़ रहा है छंटनी का फैसला – 

खबरों की मानें तो इस तिमाही में सीनियर मैनेजर्स लगभग 3 हजार कर्मचारियों को निकालने ( fire 3000 employee ) की योजना बना रहे हैं. जिसका असर कंपनी के दुनियाभर में फैले कर्मचारियों पर पड़ेगा. आपको मालूम हो कि कंपनी ने इससे पहले लगभग 2 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. मॉर्गन स्टैनले ने दिसंबर में 1600 जॉब्स कम कर दी थी. दरअसल फेडरल बैंक लगातार ब्याज दरें बढ़ा रहा है जिसकी वजह से बैंकिंग एक्टिविटीज और मर्जर में सुस्ती देखी जा रही है. उम्मीद की जा रही है  ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी आगे भी कायम रहेगी. यही वजह है कि पिछले महीने मार्गन स्टैनली के सीईओ जेम्स गोर्मन ने कहा था कि आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती देखी जा रही है. 2024 की दूसरी तिमाही के पहले इसमें सुधार आने की कोई गुंजाइश नहीं है. यही वजह है कि कंपनी ने कॉस्ट कटिंग ( cost cutting ) के लिए वर्क फोर्स को कम करने का प्लान बनाया है.

मार्गन स्टैनली की कमाई –

मार्च तिमाही में नतीजे पेश करते वक्त कंपनी ने बताया कि नका प्रॉफिट सालाना आदार पर गिर गया है. मर्जर अडवायजरी में 32 फीसदी और इक्विटी अंडर राइटिंग में 22 फीसदी की गिरावट आई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest