Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन अटैक, क्रेमलिन का दावा- यूक्रेन ने की पुतिन की हत्या की कोशिश

Russia: रूस का कहना है कि यह एक सुनियोजित आतंकी घटना है और यह हमारे राष्ट्रपति के जीवन पर हमला करने के लिए था.

presidential palace

रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन अटैक

Russia: यूक्रेन के साथ जंग में रूस ने एक सनसनीखेज दावा किया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन ने उनके राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम कर दी गई. रूस का दावा है कि यह हमला उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने के लिए किया गया था. हालांकि, यूक्रेन ने इस बात से इंकार किया है.

14 महीने के लंबे युद्ध के दौरान यह पहला वाकया है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इतना बड़ा आरोप लगाया है. क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “दो ड्रोन के जरिए पुतिन को निशाना बनाते हुए उनके आवास पर हमला किया गया. लेकिन, इसे इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस के जरिए नाकाम कर दिया गया.”

आत्मरक्षा में हमला करने का अधिकार- रूस

रूस का कहना है कि आत्मरक्षा में उसके पास जवाबी हमला करने का पूर्ण अधिकार है. माना जा रहा है कि इसके बल पर अब रूस यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को वैश्विक स्तर पर सही ठहराने की कोशिश करेगा.

इसे भी पढ़ें: अल सल्वाडोर के साथ बढ़ता भारत का सहयोग, चौथे FOC में इन मुद्दों पर बनी सहमति

रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “क्रेमलिन पर दो मानवरहित एरियल व्हीकल क्रेमलिन की ओर आ रहे थे. हालांकि, मिलिट्री और स्पेशल सर्विश के जरिए राडार सिस्टम को एक्टिवेट करके इसे ध्वस्त कर दिया गया.” रूस का कहना है कि यह एक सुनियोजित आतंकी घटना है और यह हमारे राष्ट्रपति के जीवन पर हमला करने के लिए था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital