Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अयोध्या में घास-फूस के बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Ayodhya: घटना अयोध्या के कोतवाली रुदौली के भेलसर में स्थित मजेदार रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां के घास-फूस से बने मजेदार रेस्टोरेंट में देर रात भीषण आग लग गई थी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है.

अयोध्या के रेस्टोरेंट में लगी आग

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में घास-फूस से बने एक रेस्टोरेंट मे भीषण आग लग गई है. घटना के सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ब्लास्ट की आवाज के साथ आग लगती दिखाई दे रही है. इसी दौरान कई ब्लास्ट और हो रहे हैं. इस आग में रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है.

घटना अयोध्या के कोतवाली रुदौली के भेलसर में स्थित मजेदार रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां के घास-फूस से बने मजेदार रेस्टोरेंट में देर रात भीषण आग लग गई है. आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है. हालांकि समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ ही स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था. गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी सामने आई है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर मे लीकेज होने के कारण आग थी. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन रेस्टोरेंट का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है.

ये भी पढ़ें- Karnataka CM Swearing Ceremony: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ ये 8 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, क्या खड़गे के बेटे प्रियांक बनेंगे मंत्री ?

बताया जा रहा है कि गांव का लुक देने के लिए इस रेस्टोरेंट को घास फूस से बनाया गया था. यह रेस्टोरेंट पर्यटकों को खासा प्रभावित भी करता था, इसीलिए इसमें बड़ी संख्या में न केवल देश के बल्कि विदेशी भी खाना खाने के साथ ही चाय के लिए भी आते थे. यह रेस्तरा करीब 3 साल पुराना बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे हैं. यहां पर एक मैनेजर, दो असिस्टेंट मैनेजर सहित टोटल 16 लोग काम करते थे. देर रात रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रह है.

सीओ रुदौली सतेन्द्र भूषण ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्ट्या आग सिलेंडर फटने की वजह से हुई है. चाय बनाते समय आग की सम्भावना की वजह से जो चाय बना रहा था वह रेस्टोरेंट के अंदर से भाग कर बाहर आ गया था. इसके बाद एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे. फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital