Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना, शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को प्रेमी ने मार दी गोली

राजेश ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Gun

सांकेतिक तस्वीर

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका की अन्यत्र शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी. आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है. इधर, गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई. पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी.

उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया. अचानक उसने लड़की को गोली मार दी.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “नार्को और पॉलिग्राफी टेस्ट कराने को भी तैयार”, लेकिन… खाप महापंचायत के बाद बृजभूषण ने किया बड़ा ऐलान, पहलवान भी आज देंगे जवाब

पिस्तौल नीचे गिर गई

इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था. लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई. इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भाग गया.

ये भी पढ़ें- PM Modi Papua New Guinea Visit: पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी में आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, FIPIC बैठक में चीन पर कसेंगे नकेल

बिहार पुलिस का जवान

पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है. उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

– आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital