Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

म्यूचुअल फंड के नियमों में सेबी ने दिया बदलाव का सुझाव, इंडस्ट्री में मायूसी

इंटरनल एनालिसिस में सेबी ने पाया कि बीते 5 सालों में  सक्रिय रूप से मैनेज की गई 26.67 फीसदी इक्विटी स्कीम्स ने इंडेक्स से ज्यादा या उसके बराबर रिटर्न दिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Performance fee on mutuaत funds : Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने म्युचुअल फंड ( Mutual Fund )  को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सेबी ने म्युचुअल फंडज मैनेजर्स ( Mutual Fund Managers ) की फीस को फंड की परफॉर्मेंस से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है. साफ शब्दों में कहा गया है कि अगर फंड परफार्म करता है तो फीस लें नहीं तो नहीं. सेबी ( sebi ) के इस फैसले से कस्टमर्स तो खुश हैं लेकिन म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में मायूसी है. दरअसल सेबी के फैसले का सीधा सा मतलब है कि अब किसी फंड के परफॉर्म न करने की जबावदेही फंड मैनेजर्स की होगी. इनकी परफॉरमेंस के आधार पर ही निवेशकों से फीस ली जाएगी.

ये भी पढ़ें- ₹2000 के नोट बदलने के लिए नहीं होगी पहचान बताने की जरूरत: SBI

क्यों पड़ी इस नियम की जरूरत-

2023 दरअसल इंटरनल एनालिसिस में सेबी ने पाया कि बीते 5 सालों में  सक्रिय रूप से मैनेज की गई 26.67 फीसदी इक्विटी स्कीम्स ने इंडेक्स से ज्यादा या उसके बराबर रिटर्न दिया है. साथ ही कई एक्टिवली मैनेज्ड म्यूचुअल फंड अपने बेंचमार्क सूचकांकों की जानकारी देने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. इसके बाद सेबी ने परफार्मेंस फीस लाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रपोजल पर राय लेने के लिए सेबी ने एक कंसलटेंशन पेपर फाइल किया है. सभी पक्षों की राय जानने के बाद ही इस फीस को लेकर फैसला किया जाएगा. फिलहाल, एसेट अंडर मैनेजमेंट(AUM) नियमों के तहत फंड हाउस से कुछ चार्ज लिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Twitter को टक्कर देगा Meta का नया ऐप, जानें क्या होंगी खासियत

क्या होगा इस नियम का असर –

सेबी का मानना है कि इस नियम के लागू होने से फंड मैनेजर्स बेहतर रिजल्ट लाने के प्रोत्साहित होंगे. जिससे निवेशकों को फायदा मिलेगा. पिछले कुछ समय से सेबी निवेशकों को फायदा पहुंचाने के लिए इन्वेस्टमेंट के नियमों में बदलाव कर रही है. नया प्रस्ताव उसी दिशा में एक प्रयास है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital