Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पटना में अपराधी बेलगाम,स्कूटी पर सवार 2 युवकों की गोली मार कर हत्या

gun

सांकेतिक फोटो

पटना -बिहार में लूट और हत्या जैसे अपराधों का ग्राफ बड़ी तेजी बढ़ रहा है.घटना राजधानी पटना की है जहां अपराधियों ने मंगलवार की देर रात स्कूटी सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है और इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जा रही है पुलिस के मुताबिक, कंकड़बाग में ट्रक पार्ट्स की दुकान में काम करने वाला युवक चंदन रोज की तरह मंगलवार की रात भी दुकान से छोटी पहाड़ी निवासी गोलू उर्फ सौरभ अभिनंदन के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था।

इसी दौरान अगमकुआं शीतला माता मंदिर रोड में लोहा फैक्ट्री के पास बदमाशों ने स्कूटी को जबरन रोका और दोनों के सिर में गोली मार कर फरार हो गए। गौरतलब है कि इस दौरान अपराधियों से इनकी बहस भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक सौरभ जमीन की दलाली का काम करता था। पुलिस इस घटना की जमीन विवाद सहित कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये आपसी रंजिश का मामला तो नहीं है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital