Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics “वह लोकतंत्र का मंदिर है, झूठ बोलने वालों के लिए वो जगह नहीं है..”- बोले अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना

Ballia: बलिया पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि ये लोग ‘गोरखधंधा’ कर रहे हैं.

अखिलेश यादव

नरेंद्र मिश्र

UP Politics: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर पूर्व यूपी सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. बलिया के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा,”जब देश में विपक्ष का अपमान हो रहा हो, नई संसद के उद्घाटन में कौन जाएगा.” उन्होंने कहा कि अगर वह लोकतंत्र का मंदिर है तो झूठ बोलने वालों के लिए वो जगह नहीं है.

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, “जिस प्रदेश में नौजवानों की हत्या हो, जहां सबसे अधिक न्यायिक हिरासत में मौतें हुई हों. अकेले उत्तर प्रदेश में पन्द्रह हजार फेक एनकाउंटर हों. ऐसे में बीजेपी कहती है कि लोकतंत्र का नया मंदिर तैयार हुआ है. उसका उद्घाटन है. अगर वह लोकतंत्र का मंदिर है तो झूठ बोलने वालों के लिए वो जगह नहीं है. यदि भाजपा वहां बोलना ही चाहती है तो कम से कम सत्य बोले जो जनता सुनना चाहती है.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: “एक तरफ देश की पहलवान न्याय की पुकार उसी राजधानी में कर रही हैं, जहां संसद का उद्घाटन हो रहा है, बड़ी विडम्बना है”, बोले- जयंत चौधरी, साधा योगी सरकार पर भी निशाना

देश में चरम सीमा पर है बेरोजगारी और महंगाई

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. ऐसे हालात में नई संसद बनाकर खुशी मनाई जा रही है. यूपी में एक किलो भी गेहूं सरकार ने नहीं खरीदा. यूपी में पूरा गेंहू उद्योगपति खरीद कर ले गए. मुनाफा किसान की जगह उद्योगपति कमा ले गए. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष नया प्रधानमंत्री देगा. अखिलेश ने कहा कि कहा जाता है कि यूपी से बहुत प्रधानमंत्री बनते हैं. समाजवादी लोग कोशिश करेंगे कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिले जो गांव के गरीब और किसानों के लिए कुछ काम करें.

बुनकरों की छीन ली गई बिजली, बोले योगी सरकार पर हमला

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि बुनकरों की बिजली छीन ली गई. योगी सरकार पर सीधा हमला करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि ये लोग ‘गोरखधंधा’ कर रहे हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर को जोड़ने वाली नब्बे करोड़ की सड़क को छह हजार करोड़ में बना रहे हैं. उससे बलिया नहीं जुड़ा. यदि बलिया और बनारस भी जुड़ता तो कारोबार बढ़ता. उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ऐसे हैं कि जो भी इन्हें दे दो, उसे खराब कर देंगे. मुझे याद है कि दिल्ली में बलिया की बेटी की हत्या हुई थी. मैंने उसके गांव में अस्पताल दिया था. वह अस्पताल नहीं चल रहा. जनता भाजपा को हटाना चाहती है, जबकि बीजेपी साजिश कर रही है कि वोट बंट जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital