Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

6 साल के अंदर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा- अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnav: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित एक सम्मेलन में वैष्णव ने कहा, ”छह साल के भीतर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.”

ashwini vaishnaw

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnav: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और जमीनी स्तर पर उठाये गये कदमों के कारण भारत दो साल में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद 2014 से देश में तेजी से सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है. रेल मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे वैष्णव ने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर एक आकर्षक स्थान के रूप में देखा जा रहा है और दुनिया भारत में अपना भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद भारत 10वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गया और दो साल के भीतर देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.

वैष्णव ने कहा, ”छह साल के भीतर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.” वह मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा.

‘2047 तक आप विकसित देश में रहेंगे’

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने अश्विनी वैष्णव ने एक राष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा- जिन्होंने लोगों को सशक्त बनाया है और जीवन को बदल दिया है, आपका भविष्य आज के भारत में बनाया जा रहा है. 2047 तक आप विकसित देश में रहेंगे. जब आप निर्णय लेंगे, भारत सबसे शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हों. वैष्णव ने कहा कि पीएम के नेतृत्व ने एक नई विचार प्रक्रिया, दृष्टि और बदली हुई मानसिकता लाई है. पहले गरीबों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर देखा जाता था. उन्होंने कहा कि 2014 से सरकारी योजनाओं ने लोगों के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है, परिवर्तनकारी और गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं और सेवाओं की जमीनी स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित की है. 

मंत्री ने सरकार के साथ 2014 से पहले की सरकारों के प्रदर्शन पर एक प्रस्तुति दी और कहा कि पिछली सरकार के प्रयास घोटालों का पर्याय बन गए थे, वर्तमान सरकार ‘गरीबों के लाभ के लिए हर पैसा’ के लोकाचार के साथ काम करती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital