Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Snake Viral Video: कुंडली मारकर खेत में छिपा था अजगर, किसान को निगल लिया पूरा का पूरा…वीडियो हो रहा वायरल

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर एक 26 फुट लंबे अजगर ने एक किसान को निगल लिया. ग्रामीणों ने अजगर का पेट फाड़कर किसान के शव को बाहर निकाला. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Snake Viral Video

इंडोनेशिया में सांप ने किसान को निगला

Snake Viral Video: इंडोनेशिया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे. एक 26 फुट लंबा अजगर एक आदमी को जिंदा ही निगल गया. जी हां जिंदा… जब आदमी की तलाश में लोग जंगल में पहुंचे तो उन्होंने एक अजगर को देखा. पहले तो उन्होंने अजगर पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब उसके फूले पेट को देखा तो उनके होश उड़ गए. वो अजगर बेहद डरावना और मोटा लग रहा था. जो कि आम तौर पर देखने पर नहीं मिलता. ग्रामीणों को शक हुआ कि कहीं अजगर ने ही तो नहीं उस आदमी को खा लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे मारने का फैसला किया.

ये घटना इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप (Sulawesi, Indonesia) की है. जहां एक किसान अपने खेतों की तरफ गया था. सुबह से शाम हो गई…फिर रात हो गई. लेकिन आदमी नहीं लौटा. अगले दिन सुबह भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे ढूंढने निकल पड़े. जब वो जंगल में पहुंचे तो उन्होंने वहां पर रेंगते हुए करीब 26 फुट लंबे अजगर को देखा. इंडोनेशिया में अजगर मिलना आम बात है, इसलिए लोगों ने उसपर ध्यान नहीं दिया. तभी एक व्यक्ति की नजर उसके पेट पर पड़ी. अजगर असामान्य रूप से मोटा दिख रहा था. जिसके बाद लोगों ने अजगर का पेट काटने का फैसला किया.

अजगर का पेट काटा तो उड़ गए होश

जैसे ही अजगर का पेट काटा गया, सभी लोग सिहर उठे. वह किसान उसी अजगर के पेट में था और वो भी पूरा का पूरा. किसान की ऐसी हालत देख लोगों में डर छा गया. जब लोगों ने किसान को पलट कर देखा तो किसान के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे. जिससे अनुमान लगाया गया कि अजगर ने किसान को पूरा का पूरा निगल गया था.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

सांपों पर रिसर्च करने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि इंडोनेशिया और फिलीपींस में पाये जाने वाले रेटिक्युलेटेड पायथन अपने शिकार को बहुत ही दर्दनाक मौत देते हैं. वो पहले शिकार के चारों तरफ लिपट जाते हैं फिर उसकी छाती को दबाते हैं. ये फोर्स इतनी ज्यादा होती है कि लोहे के रॉड को भी मोड़ दे. इतना दबाव पड़ने पर शिकार की सांस नली टूट जाती है और दिल का धड़कना बंद हो जाता है. जिसके बाद अजगर अपने शिकार को सिर की तरफ से पूरा निगल जाते हैं.

फिलहाल इस घटना ने इलाके के लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. सोशल मीडिया पर अजगर के पेट से इंसान को निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital