इंग्लैंड की 18 वर्षीय फाज ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह अपनी चचेरी बहन आनिया से प्यार करती है; बहनों का यह रोमांटिक रिलेशनशिप चर्चा में है और उन्होंने बताया कि वे दो महीने से रिश्ते में हैं।
Ajab Gajab: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार अंधा होता है लेकिन इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि रिश्तों के संबंध को तार-तार करके रख दें. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसी लव स्टोरी (Love Story) सामने आई है जो चर्चा का विषय बन गई है. लोग क्या कहेंगे, समाज क्या कहेगा ? इसको अंदेखा कर दो लड़कियों ने आपसी प्यार को इजहार किया है. आप जानकर चौक जाएंगे कि ये दोनों लड़कियां चचेरी बहने हैं. जी हां आपने सही पढ़ा, ये दोनों चचेरी बहनें ही है.
कहां का है मामला ?
यह प्यार वाला मामला इंग्लैंड के ग्रिम्सबी का है. इसका खुलासा खुद 18 साल की फाज ने टिकटॉक के जरिए किया है. फाज ने वीडियो में खुलासा किया कि वह अपनी चचेरी बहन के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में है. बता दें, फाज की चचेरी बहन का नाम आनिया है. फाज अपनी बहन के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
इसे भी पढ़े- थाईलैंड-कंबोडिया तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय यात्रियों को सीमा से दूर रहने की दी सलाह
एक दूसरे से करते हैं बेहद प्यार
एक रिपोर्ट की माने तो दोनों बहनों ने एक वायरल ट्रेंड में कुछ दिन पहले ही हिस्सा लिया था. इस वायरल ट्रेंड की भी अपनी दिलचस्प कहानी है. इसमें शामिल होने वाले लोगों को बताना होता है कि वो कितने समय से रिलेशनशिप में हैं या फिर कितने दिनों से एक-दूसरे को डट कर रहे हैं. इस ट्रेंड में शामिल हुए फाज और आनिया के जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. दोनों बहनों ने बताया कि हम दो महीने से रिलेशनशिप में हैं. इस रिश्तें को छुपाकर रखना पड़ा क्योंकि हम दोनों आपस में बहन हैं.
वीडियो में फाज ने आनिया को बताया अपना लवर
फाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शयर करते हुए लिखा कि एक कहावत है कि घर की बातको घर में ही रखें. वहीं फाज ने #RelationshipGoals को हैशटैग का उपयोग भी किया है. फाज आनिया को अपना लवर बताती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





