Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab: OMG पिता की उम्र के शख्स से 19 साल की लड़की ने की शादी, दोनों की प्रेम कथा बन गई मिसाल

Ajab Gajab:19 साल की लड़की ने अपने पिता की उम्र के आदमी से शादी कर ली. आखिर क्या थी मजबूरी? लड़की ने खुद बताई.

Ajab Gajab: OMG पिता की उम्र के शख्स से 19 साल की लड़की ने की शादी, दोनों की प्रेम कथा बन गई मिसाल - भारत एक्सप्रेस

अजब गजब लव स्टोरी: पोलैंड की लड़की इया और शख्स रफा ने 22 साल की उम्र के अंतर को मात देकर शादी की, समाज की सोच को नजरअंदाज कर सच्चे प्यार से खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, ये अनोखी पति-पत्नी की कहानी साबित करती है कि असली प्यार उम्र और सीमाएं नहीं देखता।

Ajab Gajab: प्यार अगर सच्चा हो तो उम्र, शक्ल-सूरत और समाज की सोच कोई मायने नहीं रखती है. ये बात पोलैंड (Poland) के एक कपल इया (Iya) और रफा (Raffa) ने साबित कर दी है. दोनों की उम्र में पूरा 22 साल का गैप है लेकिन दिलों का कनेक्शन इतना मजबूत है कि शादी के 6 साल बाद भी ये जोड़ी बिल्कुल खुशहाल जिंदगी जी रही है.

कैसे हुई शादी ?

इया जब करीब 19 साल की थीं तो उनकी मुलाकात 41 साल के रफा से हुई. लोग देखकर बोलने लगे थे कि ये तो बाप बेटी जैसे लगते हैं. कुछ लोगों ने दोनों पर ताना मारा तोकुछ ने मजाक उड़ाया लेकिन इया को रफा में उनका हमसफर दिखा. और उनदोनों ने सबकी बातों को नजरअंदाज करके सुनी तो सिर्फ दिल की.

इरा का क्या था सपना ?

उन्हें हमेशा से जल्दी शादी करके मां बनने का सपना था और रफा भी अपना परिवार शुरू करना चाहते थे. धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे को जाना और ये सपना हकीकत में बदल गया. आज इन दोनों के प्यारे बच्चे हैं और दोनों शादी के अपने फैसले पर गर्व करते हैं.

इया ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में इया ने अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी (Anniversary) मनाई और दिल को छू लेने वाले एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो को शेयर करते हुए इया ने लिखा कि

“मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, क्यों कि मैं रफा केबिना अधूरी हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rafał i Iyah ❤ (@raf_and_iyah)

इसे भी पढ़े- अब यूपी पुलिस में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान

लोगों ने दी बधाई

वैसे समाज कुछ लोग अभी भी कपल की फोटो और वीडियो पर नकरात्मक कमेट करते हैं लेकिन वहीं कुछ यूजर्स दिल से बधाई देते हैं. कुछ लोगों ने तो यह भी कमेंट किया कि हेटर्स को इग्नोर करो और लाइफ को खुलकर जियो.

इया और रफा की शादी सिर्फ एक प्रेम कहानी ही नहीं है बल्कि यह बताती है कि असली प्यार सब सीमाएं तोड़ देता है. चाहे वो सीमाएं उम्र की हो, सोचकी हो या फीर समाज की हो.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read