Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मौत का बदला मौत! कोबरा के काटने से इकलौता बेटे मरा, परिजनों ने ढूंढ कर सांप को उतारा मौत के घाट

नवादा के डिरी गांव में बिस्तर पर सो रहे 10 साल के बच्चे कृशू कुमार को कोबरा सांप ने पैर में डस लिया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एंटी-वेनम की 18 खुराकें देकर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.

Ajab Gajab Nawada 10 Year Old Child Dies Of Cobra Snake Bite In Diri Village

Cobra Snake Bite: अमन/नवादा: बिहार के नवादा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के अकबरपुर प्रखंड के डिरी गांव में देर रात घर में सो रहे एक 10 साल के मासूम बच्चे को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

रात के अंधेरे में कोबरा का हमला

जानकारी के अनुसार, डिरी गांव का रहने वाला 10 वर्षीय कृशू कुमार (पुत्र अरविंद चौधरी) रोज की तरह रात को अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था. इसी दौरान देर रात एक जहरीला कोबरा सांप रेंगते हुए उसके बिस्तर पर चढ़ गया और उसके पैर में डस लिया. सांप के काटते ही बच्चा दर्द से बुरी तरह रोने और चिल्लाने लगा. बच्चे की चीख सुनकर बगल में सो रहे माता-पिता और परिजन तुरंत जागे. जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो बच्चे के पैर पर सांप के डसने के निशान थे.

एंटी-वेनम की 18 खुराकें भी रहीं बेअसर

परिजनों ने बिना एक पल गंवाए कृशू को नवादा के सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सावरकर और उनकी टीम ने बच्चे को बचाने के लिए करीब एक घंटे तक भरसक प्रयास किए. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एंटी-वेनम की एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 18 खुराकें दीं. लेकिन शरीर में जहर इस कदर फैल चुका था कि उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजन सांप को मा रकर साथ ले गए अस्पताल

इस बीच, एक हैरान कर देने वाली बात ये रही कि बच्चे को अस्पताल भेजने के बाद पीछे से घरवालों ने घर में सांप की तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान उन्हें वही जहरीला कोबरा दिखाई दिया. गुस्से और खौफ में आए परिजनों ने मिलकर उस कोबरा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद वे मरे हुए सांप को एक बोरे में डालकर सीधे अस्पताल ले आए ताकि डॉक्टर देख सकें कि किस सांप ने काटा है. मरे हुए कोबरा को अस्पताल में देखकर वहां भी कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई.

बताया जा रहा है कि कृशू अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था. उसकी इस असामयिक और दर्दनाक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: रानी बनी ‘रमेश’: जमुई में जेंडर चेंज कर BPSC टीचर ने खुद की बहन से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital