Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चोरी हो गई 18,000 किलो बीयर! अमेरिकी कंपनी ने चोर को दी 18 दिन और 44 मिनट की मोहलत, किटकैट ने भी लिए मजे!

अमेरिकी बीयर कंपनी Pabst Blue Ribbon की करीब 18,000 किलो बीयर चोरी हो गई. कंपनी ने सोशल मीडिया पर चोर से बीयर से भरा ट्रक लौटाने की अपील की और मदद करने वालों के लिए इनाम का ऐलान किया.

Image Credit- Instagram/pabstblueribbon

Image Credit- Instagram/pabstblueribbon

अमेरिका की मशहूर बीयर कंपनी Pabst Blue Ribbon इन दिनों एक ऐसी चोरी की वजह से चर्चा में है, जिसे सुनकर पहली नजर में शायद आपको भी यकीन न हो. कंपनी के करीब 40,000 पाउंड यानी लगभग 18,000 किलो बीयर से भरा एक पूरा शिपमेंट गायब हो गया. मामला इतना बड़ा था कि कंपनी ने पुलिस कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय सोशल मीडिया की मदद लेने का फैसला किया.

Pabst Blue Ribbon ने Instagram पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें एक डिलीवरी ट्रक की तस्वीर थी, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘STOLEN’ लिखा हुआ था. पोस्ट का अंदाज थोड़ा मजाकिया जरूर था, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया कि चोरी बिल्कुल असली है और वह किसी भी तरह अपना माल वापस चाहती है.

कंपनी ने अपने पोस्ट में चोर को सीधे संबोधित करते हुए ऐसा संदेश लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. Pabst ने कहा कि अगर चोर अपने दोस्तों के बीच यह बताकर शेखी बघारना चाहता है कि उसके पास कितनी बीयर है, तो कंपनी को उससे कोई खास परेशानी नहीं है. लेकिन दिक्कत इस बात से है कि यह बीयर उसे ईमानदारी से हासिल नहीं हुई.

इसके बाद कंपनी ने चोर को एक बेहद अनोखी समय-सीमा भी दे डाली. उसे 18 दिन और 44 मिनट का वक्त दिया गया, ताकि वह पूरा ट्रक बिना किसी सवाल-जवाब के वापस कर सके.

मामला सुलझाने में मदद करने वालों के लिए इनाम की बात भी कही गई. यानी कंपनी ने चोरी की घटना को एक तरह से सोशल मीडिया अपील में बदल दिया. पोस्ट के अंत में उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई विज्ञापन या मजाक नहीं है, बल्कि वास्तव में हुई चोरी है और कंपनी इस मामले को गंभीरता से ले रही है.

34 हजार से ज्यादा बीयर कैन हुए गायब

अब इस पूरी कहानी की असली वजह पर आएं तो चोरी 17 अगस्त को कैलिफोर्निया के मोंटक्लेयर शहर में हुई थी. पुलिस के मुताबिक, वहां स्थित Anheuser-Busch के एक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से दो अलग-अलग कार्गो चोरी की घटनाएं सामने आईं.

जांच में पता चला कि चोरों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके शिपमेंट हासिल की. चोरी हुए सामान में करीब 34,000 बीयर कैन शामिल थे. इन सभी का कुल वजन लगभग 40,000 पाउंड बताया गया है.

इतनी बड़ी मात्रा में बीयर के गायब होने के बाद मामला स्वाभाविक रूप से चर्चा में आ गया. लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा सिर्फ चोरी की वजह से नहीं हुई. लोगों को इस घटना में कुछ महीने पहले यूरोप में हुई एक और अजीबोगरीब चोरी की याद आ गई.

जब 12 टन KitKat भी हो गई थी चोरी

दरअसल, यूरोप में इसी साल करीब 12 टन KitKat चॉकलेट की चोरी का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था. उस घटना में इटली से पोलैंड जा रहे एक ट्रक से चार लाख से ज्यादा KitKat बार गायब हो गई थीं.

उस समय Nestlé के ब्रांड KitKat ने भी चोरी हुई चॉकलेट को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था. लोगों ने इस पूरे मामले को खूब शेयर किया और चोरी की चॉकलेट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई.

अब जब Pabst Blue Ribbon ने अपनी गायब बीयर को लेकर सोशल मीडिया पर मदद मांगी, तो KitKat भी इस मौके को मजाक में लेने से खुद को रोक नहीं पाया. KitKat ने Pabst की पोस्ट पर कमेंट करते हुए इशारा किया कि उसे भी इस तरह की चोरी से निपटने का अच्छा-खासा अनुभव है.

यह भी पढ़ें- माखन-मिश्री से लेकर मोर-मुकुट तक… इस जन्माष्टमी बाजारों में बरसेगा रिकॉर्ड पैसा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital