Bharat Express DD Free Dish

अजब-गजब

दिल्ली एयरपोर्ट की पार्किंग में 9 साल से खड़ी एक टाटा सफारी को उसका मालिक 13 लाख रुपये का बिल चुकाकर छुड़ा ले गया. कार की कीमत महज 1.5 लाख रुपये आंकी जा रही है, लेकिन मालिक के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है.

राजस्थान के जालौर में एक अनोखा मंदिर है जहां 'कूतरा बावजी' यानी एक कुत्ते की पूजा होती है. सालों पहले अपने मालिक की जान बचाने के लिए एक कुत्ते ने जंगली सूअर से लड़ते हुए जान दे दी थी.

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है जिसने एक युवक से नौवीं बार शादी रचाकर उसे लाखों का चूना लगाया. आरोपी महिला पहले भी 8 लोगों को ठग चुकी है और शादी के कुछ दिन बाद गहने-पैसे लेकर फरार हो जाती थी.

Unemployment in China: आज के दौर में जहां युवा अच्छी नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां बच्चे अपने ही घर में 'फुल टाइम कर्मचारी' बन गए हैं.

बंगाल चुनाव नतीजों के बाद एक वायरल वीडियो के युवक ‘सूफियान’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त मीम्स और ट्रोलिंग शुरू. यूजर्स मजाकिया अंदाज में पुराने दावे को याद दिला रहे हैं, लेकिन बहस अब मर्यादा और जिम्मेदारी पर भी आ टिकी है...

Dirty Diaper Eating Habit: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब खबरें देखने को मिलती हैं, लेकिन हाल ही में एक महिला की लत ने सबको सन्न कर दिया है. एक गर्भवती महिला को बच्चों के गंदे डायपर सूंघने और उन्हें चबाने की ऐसी लत लगी है कि वह इसके बिना रह नहीं पा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक, यह न केवल घृणित है बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक भी है.

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त अचानक आए तेज तूफान ने पूरे स्टेज को ही उड़ा दिया. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बचे. वीडियो में दुल्हन की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है, जिसने गिरते हुए दूल्हे को संभाल लिया.

Elephant Groom Entry: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी बारात की तस्वीर सामने आई है, जिसने पुरानी परंपराओं और शाही अंदाज की यादें ताजा कर दी हैं. मेरठ के एक दूल्हे ने अपने बचपन के शौक को पूरा करने के लिए 'गजराज' यानी हाथी का चुनाव किया. हाथी पर सवार दूल्हे को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

राजनीति की गहमागहमी के बीच अमेरिका के इडिलविल्ड शहर की कहानी सबको हैरान कर रही है. यहां पिछले 14 सालों से एक कुत्ता मेयर बन रहा है. वर्तमान में मेयर मैक्स तृतीय इस पद को संभाल रहे हैं, जो वर्दी पहनकर पर्यटकों का स्वागत करते हैं.

Bulandshahr Hotel Brawl Viral Video: यूपी के बुलंदशहर में काले आम चौराहे के पास एक होटल में शाकाहारी खाने में हड्डी निकलने पर भारी बवाल हो गया. ग्राहक और होटल मालिक के बीच हुई मारपीट का CCTV वीडियो वायरल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.