Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सूरत में ईद से पहले गजब हो गया! नकली नोट दिखा कर मंडी से बल्क में बकरियां खरीद ले गए मियां भाई

सूरत की बकरा मंडी में तीन ठग नकली नोटों से 50 हजार रुपये की बकरियां खरीदकर फरार हो गए. पुलिस ने CCTV और घेराबंदी के जरिए आरोपियों को गिरफ्तार कर बकरियां, बाइक और मोबाइल बरामद कर लिए…

Surat Goat Market Fake Currency Scandal: गुजरात के व्यापारिक शहर सूरत से ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के त्योहार के बीच धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बकरा मंडी में कुछ शातिर ठगों ने कुर्बानी के लिए बकरियां तो खरीदीं, लेकिन व्यापारी को भुगतान के रूप में नकली नोटों की गड्डी थमा दी.

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यापारी को नोटों के असली होने पर शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत पुलिस की टीम तुरंत एक्शन में आई और इस जालसाजी को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सूरत के एसीपी (ACP) सुनील तारडी ने बताया कि बीते 17 मई को राजस्थान के रहने वाले भवरलाल जयदेव भागरिया नाम के एक व्यापारी सूरत की स्थानीय बकरा मंडी में बकरे और बकरियां बेचने के लिए आए थे. इसी दौरान मंडी में तीन अज्ञात लोग पहुंचे और उन्होंने भवरलाल से बकरियां खरीदने की इच्छा जताई.

दोनों पक्षों के बीच काफी मोलभाव हुआ और आखिरकार दो बकरियों का सौदा कुल 50 हजार रुपए में तय किया गया, जिसके तहत एक बकरी की कीमत 25,000 रुपए लगाई गई थी. आरोपियों ने व्यापारी को पैसे दिए और बकरियां लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए.

अगले दिन जब गिने पैसे तो उड़े होश

ठगी का शिकार हुए फरियादी भवरलाल ने जब सौदे के वक्त पैसे मिले तो हड़बड़ी में ध्यान नहीं दिया, लेकिन अगले दिन जब उन्होंने इत्मीनान से उन 50 हजार रुपए के नोटों को देखना और गिनना शुरू किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन नोटों का रंग-रूप और कागज का अहसास आम नोटों से काफी अलग था, जिससे भवरलाल को तुरंत समझ आ गया कि उनके साथ बहुत बड़ी ठगी हो चुकी है और उन्हें थमाए गए नोट पूरी तरह से नकली हैं. बिना एक पल गंवाए पीड़ित व्यापारी सीधे नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचा और आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें-चायवाले का संकल्प: मोदी युग के 12 साल पूरे, वो 10 फैसले जिन्होंने बदल दिया देश

पुलिस की घेराबंदी में धरे गए मोहम्मद उल्फत

व्यापारी की शिकायत मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया और बकरा मंडी के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पुलिस ने जाल बिछाकर इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को धर दबोचा, जिनकी पहचान मोहम्मद उल्फत आलम शेख, नाजिर अंसारी और मोहम्मद रईस सिद्दीकी के रूप में हुई है.

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के पास से न सिर्फ ठगी गई दोनों बकरियां सकुशल बरामद कर ली हैं, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई चमचमाती बुलेट मोटरसाइकिल और 4 महंगे मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital