Bharat Express DD Free Dish

शुरुआत में ‘शेर’, अंत में ‘भीगी बिल्ली’! मुर्गे के एक ही हमले में निकल गई कुत्ते की सारी हेकड़ी; देखें धमाकेदार VIDEO

Funny Animal Video: भोजन की लड़ाई में छोटे से मुर्गे का खौफ ऐसा बैठा कि बड़ा सा कुत्ता दुम दबाकर भाग निकला. मुर्गे के आगे कुत्ते का ऐसा हाल देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Roosters Attack Dog

Funny Animal Video: अक्सर बड़े और भारी-भरकम जानवर छोटे जीवों पर अपना रौब झाड़ते नजर आते हैं, लेकिन हर बार मामला एक जैसा नहीं होता! सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अजब-गजब वीडियो तहलका मचा रहा है, जहां एक मुर्गे के तेवर देखकर बड़ा सा कुत्ता मैदान छोड़कर भाग खड़ा हुआ.

खाने के विवाद को लेकर एक मुर्गा और कुत्ता आमने-सामने आ गए. कुत्ते को लगा कि वह मुर्गे को डरा देगा, लेकिन मुर्गे ने उल्टा कुत्ते पर ही हमला बोल दिया. कुत्ते को वहां से भागना पड़ा. यह अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है और सीख दे रहा है कि किसी को उसके आकार से आंकने की गलती भारी पड़ सकती है.

वीडियो तेजी से वायरल (Funny Viral Video )

कहते हैं कि हिम्मत और तेवर का शरीर के आकार से कोई लेना-देना नहीं होता. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बड़ा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खाने के एक टुकड़े को लेकर मुर्गे और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है. शुरुआत में लगता है कि कुत्ता अपनी कद-काठी और ताकत के दम पर मुर्गे को आसानी से डराकर खाना छीन लेगा, लेकिन मुर्गा आज किसी और ही मूड में था.

‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ वाला तेवर (Dog vs Rooster Fight)

दोनों काफी देर तक एक-दूसरे को घूरते रहे और हवा में तनातनी बढ़ती चली गई. कुत्ता जैसे ही आगे बढ़ा, मुर्गे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. मुर्गे ने अपने छोटे आकार की परवाह किए बिना ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ वाला तेवर दिखाया और सीधे कुत्ते पर जोरदार हमला बोल दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by piyushdhanve (@mr__piyush_dhanve)

कुत्ता दुम दबाकर भाग निकला (Roosters Attack Dog)

मुर्गे के इस अचानक और आक्रामक पलटवार से कुत्ता पूरी तरह बौखला गया. अपनी दादागिरी भूलकर वह भीगी बिल्ली बन गया और उल्टे पांव वहां से दुम दबाकर भाग निकला. मुर्गे ने भी उसे काफी दूर तक खदेड़ा, मानो कह रहा हो ‘हमारे इलाके में आए, तो यही हाल होगा’.

यह भी पढ़ें-इंसान या लोहे का अजूबा? शरीर से लगातार निकल रही हैं सैकड़ों सुइयां, ऑपरेशन के बाद भी सिलसिला जारी; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read