Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संस्कृत में छपा अनोखा शादी का कार्ड हुआ वायरल, आखिरी लाइन ने खींचा सबका ध्यान

संस्कृत में छपा एक अनोखा शादी का कार्ड वायरल हो गया है, जिसकी आखिरी लाइन ‘मेरठम्’ ने सबका दिल जीत लिया. यह कार्ड संस्कृत शिक्षकों की शादी से जुड़ा है.

Viral Wedding Card

Viral Wedding Card: शादी का सीजन भले ही खत्म हो रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े मजेदार पोस्ट और वीडियो वायरल होना नहीं रुकता. इनमें शादी के कार्ड भी शामिल हैं, जो अपनी अनोखी और अलग-अलग देखने को मिलता है जो चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पूरी तरह संस्कृत भाषा में छपा है. इस कार्ड की खासियत इसकी आखिरी लाइन है, जिसमें मेरठ को ‘मेरठम्’ लिखा गया है, जो शुद्ध संस्कृत शैली में सभी का ध्यान खींच रहा है.

2018 का वायरल कार्ड

यह कार्ड 2018 का है और इसमें दूल्हा अर्जुन (मुजफ्फरनगर) और दुल्हन मीनाक्षी (मेरठ) की शादी की जानकारी है. अर्जुन ने बनारस से पढ़ाई की और मेरठ कॉलेज से एमए किया. दोनों ही संस्कृत के शिक्षक हैं. जाहिर है, संस्कृत शिक्षकों की शादी का कार्ड भी संस्कृत में ही होगा. कार्ड में शादी की तारीख (16 फरवरी 2018), विदाई (17 फरवरी), और विवाह स्थल का पता तक सब कुछ संस्कृत में लिखा है. खासकर आखिरी लाइन में मेरठ को ‘मेरठम्’ लिखने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

संस्कृत के प्रति सम्मान

इस कपल ने संस्कृत भाषा के सम्मान में अपना कार्ड संस्कृत में छपवाने का फैसला किया. कार्ड की हर लाइन संस्कृत में लिखी गई है, जो पढ़ने और देखने में बेहद आकर्षक लगती है. यह कार्ड न सिर्फ अनोखा है, बल्कि संस्कृत भाषा के प्रति जोड़े के प्रेम को भी दर्शाता है.

पहले भी वायरल हुए अनोखे कार्ड

यह पहली बार नहीं है जब कोई शादी का कार्ड दूसरी भाषा में वायरल हुआ हो. इससे पहले हरियाणवी भाषा में छपे एक कार्ड ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें ‘घोड़ी पे बैठण का टैम’ से लेकर ‘रोटी खावण का टैम’ तक सब कुछ मजेदार अंदाज में लिखा था. लोग अलग-अलग भाषाओं में कार्ड छपवाकर अपनी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देना चाहते हैं. क्या आपने कभी अपने घर में ऐसा अनोखा शादी का कार्ड देखा है?

ये भी पढ़ें: इंटरव्यू पास करने के लिए बनाया AI चीटिंग टूल, कॉलेज ने निकाला, अब उसी आइडिया से बना करोड़पति!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital