Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वैज्ञानिकों को मिला अनोखा जीव, इसके शरीर पर मौजूद हैं हजारों आंखें

Ajab Gajab: वैज्ञानिकों को समुद्री जीवों का एक अजीबोगरीब समूह मिला है. इस जीव के शरीर पर हजारों की संख्या में आंखें मौजूद हैं.

Ajab Gajab

Ajab Gajab

Ajab Gajab: वैज्ञानिक अपनी रिसर्च में ज्यादातर ऐसे जीव को खोजते हैं, जो इस प्रकृति पर बिलकुल अलग दिखते हैं, जैसे कुछ मछलियां ऐसी हैं, जो अपने आकार पर पानी में चलने के आधार पर जानी जाती हैं. ऐसे ही दुनिया में लाखों ऐसे प्रजाति जीव मौजूद हैं जो, अपने अलग आकृति के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी एक अलग पहचान है. दरअसल, जिस जीव के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसके शरीर पर हजारों आंखें मौजूद हैं. वैज्ञानिकों ने इस जीव के ऊपर रिसर्च किया है, ताकि ये पता चल सके कि क्या वाकई में ये जीव इन हजारों आंखों से देखने का काम करता है.

इस जीव की पूरे शरीर पर होती हैं सिर्फ आंखें (Ajab Gajab)

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों को एक अजीबोगरीब समुद्री जीवों का पूरा समहू मिला है. ये जीव देखने में काफी अलग हैं. वहीं खास बात तो ये है कि इस जीव के शरीर पर हजारों की संख्यां में आंखें मौजूद हैं. अब आप भी सोच रहे हैं कि आखिर ये किस तरह का जीव है. तो आपको बता दें कि ये कैटन प्रजाति के जीव स्नेल की तरह होते हैं, जिनके शरीर पर शेल्स होते हैं, लेकिन यहां चौकाने वाली बात तो ये है कि इनके शेल्स पर हजारों की संख्या में आंखें होती हैं, जिनमें लेंसेज़ लगे होते हैं. ये बेहद छोटी-छोटी होती हैं और सेंसरी ऑर्गन की तरह काम करती हैं. ये शेप्स और लाइट पहचानने में अपनी भूमिका निभाती हैं. ये ठीक तरह काम करते हैं, जैसे एक मक्खी की आंखें करती हैं.

यह भी पढ़ें : जानें कहां है दुनिया का सबसे खतरनाक भूूतिया शहर…गलियों में घूमते हैं भूत, डरा कर रख देंगे स्थानीय लोगों के दावे

कैटन के पूर्वजों की आंखें अलग थी (Ajab Gajab)

वहीं इस पर साइंस में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक कैटन के पूर्वजों की आंखें अलग थी, लेकिन ये धीरे-धीरे विकसित होती हैं. स्टडी की लीड रेबेका वार्ने हैं, जो कैलिफोर्निया सैंटा बार्बरा यूनिवर्सिटी की हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital