Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘गिल्ली डंडे’ के दिवाने, स्पेन वाले; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स बोले- ‘हम तो इसके चैंपियन थे’

स्पेन का एक पारंपरिक खेल ‘बिलार्डा’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो हूबहू भारत के पारंपरिक खेल ‘गिल्ली-डंडा’ जैसा है. 13वीं सदी के इस स्पेनिश खेल के वीडियो देखकर भारतीय यूजर्स को अपना बचपन याद आ गया है.

Spain's Billarda Game Looks Exactly Like Indian Gilli Danda

Spanish Gilli Danda: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर भारतीय, खासकर गांवों और छोटे शहरों में पले-बढ़े लोगों का दिल खुश हो जाएगा. दरअसल, स्पेन का एक पारंपरिक खेल इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस खेल को देखने के बाद भारतीय यूजर्स हैरान हैं, क्योंकि यह बिल्कुल भारत के सदियों पुराने और चहेते खेल ‘गिल्ली-डंडा’ जैसा दिखाई देता है.

13वीं सदी से खेलने का चलन

स्पेन के इस पारंपरिक खेल का नाम ‘बिलार्डा’ (Billarda) है, जो वहां के उत्तर-पश्चिमी हिस्से ‘गैलिसिया’ में खेला जाता है. इतिहासकारों की मानें तो यह खेल बेहद पुराना है और इसका जिक्र 13वीं शताब्दी के दस्तावेजों में भी मिलता है.

हाल के सालों में स्पेन की खेल संस्थाओं ने इसे नया जीवन देने के लिए लीग मैच, प्लेऑफ और इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताएं आयोजित करना शुरू कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खिलाड़ी एक छोटी लकड़ी के टुकड़े को एक लंबे डंडे की मदद से हवा में उछालता है और फिर पूरी ताकत से उस पर प्रहार करके दूर फेंकता है. ठीक ऐसे ही भारत के गावों के बच्चे खेलते है.

‘हम तो इसके चैंपियन थे’

भारतीय इंटरनेट यूजर्स के हत्थे चढ़ते ही इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग इसे ‘विदेशी गिल्ली-डंडा’ कहने लगे. एक यूजर ने अपनी यादों को बांटते हुए लिखा, ‘बचपन में इस खेल में मेरा कोई मुकाबला नहीं था, मैं अपनी गली का चैंपियन था.’

वहीं, एक विदेशी यूजर ने भी कमेंट किया कि जब वह बचपन में भारत आया था, तो उसने यह खेल खेला था और इसकी यादें आज भी उसके दिल के करीब हैं.

आपको बता दें कि भारत में गिल्ली-डंडा का इतिहास करीब 2000 साल पुराना माना जाता है. आज जब बच्चे मोबाइल स्क्रीन पर बिजी हैं, तब सात समंदर पार स्पेन से आए इस खेल के वीडियो ने लोगों की बटपन की यादें ताजा कर दी.

ये भी पढ़ें: आखों में आई ड्रॉप की जगह डाल दी कफ सीरप…चली गई रोशनी! MP के सागर में सरकारी अस्पताल ने ये क्या कर डाला?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital