Bharat Express DD Free Dish

अजब-गजब: उड़ती फ्लाइट में डिजाइन हुआ था दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

जेन बिर्किन द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला पहला बिर्किन बैग (Birkin Original Bag), पेरिस में सोथबी की नीलामी में €8.58 मिलियन ($10 मिलियन या लगभग 86 करोड़ रुपये) में बिका. इस नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

86 Crore Bag

(फोटो: X ComplexStyle)

जेन बिर्किन द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला पहला बिर्किन बैग (Birkin Bag), पेरिस में सोथबी की नीलामी में €8.58 मिलियन ($10 मिलियन या लगभग 86 करोड़ रुपये) में बिका. इस नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह बिक्री न केवल लग्जरी फैशन के लिए एक ऐतिहासिक है, बल्कि यह अब तक नीलाम हुआ सबसे महंगा हैंडबैग भी है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड हर्मीस व्हाइट हिमालया निलोटिकस क्रोकोडाइल डायमंड रिटर्न केली 28 के नाम था, जिसे 2021 में $513,040 में बेचा गया. असली बिर्किन बैग ने न केवल इस रिकॉर्ड को तोड़ा, बल्कि इसे बहुत पीछे छोड़ दिया यह बैग खास तौर से ब्रिटिश-फ्रांसीसी एक्ट्रेस और सिंगर जेन बिर्किन के लिए 1984 में तैयार किया गया था.

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, दिवंगत बिर्किन की मुलाकात हर्मीस के तत्कालीन सीईओ जीन-लुई डुमास से लंदन की एक फ्लाइट में हुई थी. तभी केबिन के फर्श पर अपना सामान गिराने के बाद  बिर्किन ने कहा कि हैंडबैग में कभी जगह की कमी नहीं होती. तब CEO डुमास ने जवाब में प्लेन पर ही फ्लाइट वोमिट बैग पर बिर्किन के लिए एक नया बैग डिज़ाइन बनाया.

उस स्केच ने फैशन की दुनिया में एक स्टेटस सिंबल को जन्म दिया. हर्मीस कंपनी ने बिर्किन से पूछा कि क्या वे बैग को व्यावसायिक रूप से लॉन्च करते समय उसके नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वह मान गईं  और इस तरह  बिर्किन बाजार में आया.

3,000 करोड़ में बिक चुकी है चप्पल

यही प्रोटोटाइप जो सीईओ डुमास ने फ्लाइट पर बिर्किन के लिए बनाया था. इस हफ्ते नीलाम हुआ और अंततः एक जापानी के हाथों में पहुंचा. सोथबी (Sotheby) ने इस गहरे काले रंग के चमड़े के बैग को अब तक के सबसे अधिक आइकॉनिक फ़ैशन आइटमों में से एक बताया  और कहा कि इसमें सात अनोखे डिज़ाइन हैं जो बाद के किसी भी बिर्किन बैग में नहीं पाए गए.

हालांकि 10 मिलियन डॉलर की क़ीमत शायद सबसे ज़्यादा लग सकती है, फिर भी बिर्किन नीलामी में बिकने वाला अब तक का सबसे महंगा फ़ैशन आइटम नहीं है. सोथबी के अनुसार, यह सम्मान द विज़ार्ड ऑफ़ ओज़ (The Wizard Of Oz) में पहने गए लाल रूबी चप्पलों का है, जिनको 2024 में  भारी-भरकम कीमत 32.5 मिलियन डॉलर (लगभग 3000 करोड़) में बिकी थी.


ये भी पढ़ें: आसमान से गिरा पत्थर हीरे से भी ज्यादा महंगा, यह ₹34 करोड़ में बिकेगा; 16 जुलाई को होगी नीलामी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read