Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पेड़ों से पक्षियों और जीव-जंतुओं को डकार जाने वाले 30 लाख भूरे सांपों को अमेरिका अब कैसा ‘चूहा’ खिलाकर मारेगा? जान लीजिए

US Guam paracetamol mice invasive snakes: गुआम में 30 लाख आक्रामक भूरे सांपों को खत्म करने के लिए अमेरिका ने 80 लाख डॉलर का अभियान चलाया. घने जंगलों में पैरासिटामोल भरे 2 हजार चूहे एयरड्रॉप किए गए.

US Guam paracetamol mice invasive snakes
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Brown Tree Snake: प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी द्वीप क्षेत्र गुआम में आक्रामक ‘ब्राउन ट्री स्नेक’ (भूरे पेड़ों वाले सांप) के आतंक से निपटने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने एक बेहद अनूठा और बड़ा अभियान चलाया है. द्वीप पर 30 लाख से अधिक पहुंच चुकी इन विषैले सांपों (Guam Snakes) की आबादी को नियंत्रित करने के लिए 80 लाख डॉलर (लगभग 66 करोड़ रुपये से अधिक) के बजट से पैरासिटामोल दवा से भरे करीब 2 हजार मृत चूहे हेलीकॉप्टरों के जरिए जंगलों में गिराए गए हैं.

स्थानीय पक्षियों और वन्यजीवों के लिए काल बने ये सांप

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिकी सैन्य जहाजों और कार्गो के जरिए गुआम पहुंचे भूरे पेड़ के सांपों ने पिछले कुछ दशकों में द्वीप के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को तबाह कर दिया है. प्राकृतिक शिकारी (Predator) न होने के कारण इनकी संख्या अनियंत्रित रूप से 30 लाख के पार पहुंच गई. इन आक्रामक सांपों ने द्वीप की 12 मूल पक्षी प्रजातियों में से 10 को पूरी तरह विलुप्त कर दिया, जिससे जंगलों में पेड़ों के बीज फैलने की प्राकृतिक प्रक्रिया भी बाधित हो गई.

पैरासिटामोल कैसे बन गया सांपों के लिए जहर?

आमतौर पर इंसानों में बुखार और दर्द निवारक के रूप में इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) दवा इन भूरे पेड़ों वाले सांपों के लिए अत्यंत घातक साबित होती है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस प्रजाति के सांपों में पैरासिटामोल को पचाने वाला एंजाइम नहीं होता. मात्र 80 मिलीग्राम पैरासिटामोल निगलने पर सांपों के रक्त में हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता खो देता है, जिससे कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो जाती है.

कार्डबोर्ड पैराशूट के जरिए घने जंगलों में एयरड्रॉप

जमीन पर रहने वाले अन्य जीवों और गैर-लक्षित जानवरों को नुकसान से बचाने ( Wildlife Conservation) के लिए वैज्ञानिकों ने विशेष रणनीति अपनाई. मृत चूहों के भीतर पैरासिटामोल की गोलियां डाली गईं और उन्हें कार्डबोर्ड व लंबे धागों से बने छोटे पैराशूट्स से जोड़ा गया. जब इन्हें हेलीकॉप्टर से गिराया गया, तो ये जमीन पर गिरने के बजाय घने पेड़ों की टहनियों और शाखाओं में फंस गए—जहां ये भूरे पेड़ वाले सांप सबसे ज्यादा शिकार की तलाश में रहते हैं.

‘सांप मारो और इनाम पाओ…’ जानिए क्या है ‘कोबरा इफेक्ट’ और कैसे एक योजना ने दिल्ली में बढ़ा दिए थे जहरीले सांप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital