Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो का नया ‘कलेश’ वायरल, सीट के लिए महिलाओं ने किया ‘मल्ल युद्ध’; देखें वीडियो

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन होने वाली घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ताजा मामला दो महिलाओं के बीच मारपीट का है, जिसमें दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल नोचते हुए और गुत्थम-गुत्थी (Women Fighting In Delhi Metro) करते हुए नजर आ रही हैं.

Women Fighting In Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो का नया 'कलेश' वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो… जिसे दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है, लेकिन यह अपने सफर से ज्यादा अजीबोगरीब वायरल घटनाओं के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती है. कभी डांस, कभी प्रैंक, और कभी-कभी तो ‘मल्ल युद्ध’. ताजा वायरल तड़का दिल्ली मेट्रो के अंदर का है, जहां दो महिला यात्री किसी सीट को लेकर आपस में भिड़ गईं (Women Fighting In Delhi Metro) और फिर जो हुआ, वो देखकर आप भी अपनी आंखें मलने लगेंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं कि आखिर खाली कोच में भी इस तरह का ‘दंगल’ कैसे हो सकता है.

वीडियो में क्या दिख रहा है? (Delhi Metro Video)

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला मेट्रो सीट पर लेटी हुई है, जबकि दूसरी महिला उसके बाल खींचकर मारने की कोशिश कर रही है. दोनों महिलाएं एक दूसरे को अपशब्द भी कह रही हैं. इस दौरान एक अन्य महिला यात्री बीच में आकर दोनों की लड़ाई छुड़वाने की कोशिश करती है, लेकिन वह नाकाम हो जाती है.

किस बात पर हुई थी लड़ाई? (Fighting In Delhi Metro)

वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच मेट्रो में खाली सीट को लेकर लड़ाई हुई थी. हालांकि, वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मेट्रो में ज्यादा यात्री नहीं हैं, क्योंकि मेट्रो कोच खाली दिखाई दे रहा है. इस कारण इसे लेकर कुछ पुख्ता तरीके से नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Google Map पर भरोसा करना पड़ा महंगा, छात्र नेता की कार गड्ढे में समाई; वीडियो हुआ वायरल

वीडियो की पुष्टि नहीं

इस वीडियो को ‘घर के कलेश नाम’ के एक यूजर ने ‘एक्स’ पर शेयर किया है. हालांकि, वीडियो को देखकर यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह किस लाइन की मेट्रो में हुआ है और वीडियो कब का है. इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. सोशल मीडिया पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और कई तरह की कमेंट भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दामाद जी का डरावना स्वागत! मौके पर पहुंच गई पुलिस, कोर्ट से पहले गांव में फैसला

दिल्ली मेट्रो में बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं (Delhi Metro Viral Content)

दिल्ली मेट्रो में आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मेट्रो में यात्री आपस में लड़ते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी कारण दिल्ली मेट्रो ने कुछ समय पहले सफर के दौरान और स्टेशन में वीडियो बनाने पर बैन लगा दिया था. हालांकि, इसके बाद भी घटनाओं में कई कमी नहीं आई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital